एक्सप्लोरर

'56 इंच का सीना है, अभी तक तो देश की जनता को दिखा नहीं, बोले RJD नेता मृत्युंजय तिवारी

Pahalgam Terror Attack: मृत्युंजय तिवारी ने पहलगाम की घटना पर प्रतिक्रिया दी है. कहा कि हमले में भारतीयों की जान गई है उसका बदला लेने के लिए केंद्र सरकार जो भी कदम उठाएगी, पूरा देश उसके साथ खड़ा है.

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रुख लगातार सख्त होता जा रहा है. इसी बीच पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार की कार्रवाई पर आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी की प्रतिक्रिया आई है. शुक्रवार (25 अप्रैल) को उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 में यह कहते थे कि एक सिर के बदले 100 लाएंगे, 56 इंच का सीना है, अभी तक तो देश की जनता को नहीं दिखा है. सरकार की नाकामी चूक है, इस बात को सरकार ने भी माना है.

पटना में पीटीआई से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले में जो भारतीयों की जानें गई हैं उसका बदला लेने के लिए केंद्र सरकार जो भी कदम उठाएगी, पूरा देश उसके साथ खड़ा है. पूरा विपक्ष भी कह चुका है कि वह सरकार के फैसले के साथ खड़ा है. 

'आतंकवाद को जड़ से खत्म किया जाना चाहिए'

आरजेडी नेता ने कहा कि केंद्र की सरकार जो भी निर्णय ले वो देशहित में हो, आतंकवादियों के खिलाफ हो, उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और आतंकवाद को जड़ से खत्म किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह बताना चाहिए, सरकार ने भी माना है चूक हुई है, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी है? कहीं न कहीं जिम्मेदारी तय होनी चाहिए. 2014 से अब तक करीब 4 हजार से ज्यादा आतंकी घटनाएं हुई हैं. 400 से ज्यादा लोगों और सुरक्षाकर्मियों की जान गई है. इसके लिए कौन जिम्मेदार है? किसकी गलती है? इस पर भी सरकार को गंभीरतापूर्वक सोचना चाहिए.

इससे पहले गुरुवार को भी आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी की प्रतिक्रिया आई थी. उन्होंने आतंकी हमले को बेहद निंदनीय करार देते हुए कहा था कि 26 निर्दोष लोगों की हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. उन्होंने भारत सरकार के फैसले को सही ठहराया था. साथ ही बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा था कि देश में मातम पसरा है 26 लोगों की चिताएं ठंडी भी नहीं हुई, ऐसे में राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश शर्मनाक है.

यह भी पढ़ें: Nitish Kumar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट की बैठक समाप्त, कुल 34 एजेंडों पर लगी मुहर

एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. करीब 9 सालों से पत्रकारिता जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई. राजनीति व क्राइम की खबरों को जटिलता से सरलता में बदलने का कौशल, खाली समय में सिनेमा, संगीत में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को JDU ने निकाला तो समर्थकों ने की आतिशबाजी, कहा- कोई फर्क नहीं पडे़गा
अनंत सिंह को JDU ने निकाला तो समर्थकों ने की आतिशबाजी, कहा- कोई फर्क नहीं पडे़गा
बिहार में करवट लेगा मौसम! वज्रपात और तेज हवाएं... भारी बारिश का अलर्ट
बिहार में करवट लेगा मौसम! वज्रपात और तेज हवाएं... भारी बारिश का अलर्ट
अनंत सिंह के निष्कासन पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'अमित शाह...'
अनंत सिंह के निष्कासन पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'अमित शाह...'

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कश्मीरियों के शोषण के जिम्मेदार...', फारुख अब्दुल्ला के बयान पर भड़के योगी के मंत्री
'कश्मीरियों के शोषण के जिम्मेदार...', फारुख अब्दुल्ला के बयान पर भड़के योगी के मंत्री
जब सतीश शाह ने एक ही शो में निभाए 50 किरदार, 200 फिल्मों में किया था काम
जब सतीश शाह ने एक ही शो में निभाए 50 किरदार, 200 फिल्मों में किया काम
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
ब्रिटेन के लोगों के लिए वरदान बी रेडी कैंपेन, क्यों की गई इसकी शुरुआत?
ब्रिटेन के लोगों के लिए वरदान बी रेडी कैंपेन, क्यों की गई इसकी शुरुआत?
Diwali Home Painting: दीवाली पर कैसी हो दीवारों की पुताई? नोट करें बेस्ट कलर कॉम्बिनेशन
दीवाली पर कैसी हो दीवारों की पुताई? नोट करें बेस्ट कलर कॉम्बिनेशन
Embed widget