एक्सप्लोरर

Lalu Yadav: नालंदा में राजगीर पर्यटक स्थल घूमने पहुंचे थे लालू यादव, पुराने अंदाज में दिखे आरजेडी सुप्रीमो, जानें क्या कहा

Lalu Yadav News: राजगीर में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव रविवार को जू-सफारी समेत अन्य स्थल घूमे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से कई मुद्दों पर बातचीत भी की.

नालंदा: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के गृह जिले में स्थित अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर का सैर करने रविवार को आरजेडी (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) पहुंचे थे. लालू प्रसाद यादव के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई थी, हालांकि आज लालू यादव के साथ तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) और तेज प्रताप यादव नहीं दिखे. अकेले ही घूमने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि राजनीति में असंसदीय भाषा का प्रयोग करना बहुत गंदी बात है. आगे उन्होंने कहा कि राजगीर आकर बहुत अच्छा लगा है. राजगीर एक ऐतिहासिक जगह है. इतिहास को हम लोग याद करने और नमन करने आए हैं.

राजगीर में पर्यटन स्थलों का लालू यादव ने लिया आनंद

राजगीर में लालू यादव जू-सफारी समेत अन्य स्थल जाकर घूमे. लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेज प्रताप यादव जब से वन एवं पर्यावरण मंत्री बने हैं तब से लगातार राजगीर पर्यटन क्षेत्र में कुछ न कुछ काम किया जा रहा है. इसको लेकर लालू प्रसाद यादव राजगीर घूमने पहुंचे थे. हालांकि जिस जगह लालू यादव घूमने गए, वहां मीडिया की एंट्री नहीं थी. गेस्ट हाउस में ठहरे थे. इस दौरान लालू यादव ने मीडिया से बातचीत की.

लालू यादव के राजगीर पहुंचने से कार्यकर्ताओं में उत्साह

वहीं, लालू यादव के साथ आरजेडी नेता शक्ति सिंह यादव समेत कई पार्टी के कार्यकर्ता दिखे. बता दें कि काफी लंबे अरसे के बाद लालू प्रसाद यादव राजगीर पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने यहां उनका जोरदार स्वागत किया. लालू यादव को एक झलक पाने के लिए भी काफी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे थे. बता दें कि किडनी ट्रांसप्लांट कराने के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव इन दिनों काफी एक्टिव हो गए हैं. 'इंडिया' गठबंधन में रणनीति बनाने में एक तरफ महत्वपूर्व भूमिका निभा रहे हैं तो दूसरी तरह लगातार मंदिरों में दर्शन कर रहे हैं और कई जगह घूमने भी पहुंच रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Vande Bharat Train: पटना से हावड़ा के लिए प्रधानमंत्री ने वंदे भारत ट्रेन की दी सौगात, अश्विनी चौबे ने PM को बताया ऋषि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget