एक्सप्लोरर

Vande Bharat Train: पटना से हावड़ा के लिए प्रधानमंत्री ने वंदे भारत ट्रेन की दी सौगात, अश्विनी चौबे ने PM को बताया ऋषि

BJP Statement: पटना-हावड़ा वन्दे भारत ट्रेन की रविवार को शुरुआत हुई. इसको लेकर पटना जंक्शन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वहीं, इस दौरान बीजेपी के नेताओं ने सीएम नीतीश और लालू यादव पर निशाना साधा.

पटना: पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज देश मे नौ वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया. पटना-हावड़ा वन्दे भारत ट्रेन की शुरुआत हुई. इसको लेकर पटना जंक्शन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी उपस्थित हुए. वंदे भारत ट्रेन के लिए सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की. इस मौके पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी निशाने पर रहे. केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने भाषण के दौरान कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने हाई स्पीड से चलने वाली 24 ट्रेनों का शुभारंभ पहले किये थे. आज नौ वन्दे भारत ट्रेन का शुभारंभ किए. प्रधानमंत्री लगातार रेलवे में विकास कर रहे हैं, लेकिन एक वह दिन भी थे जब रेलवे में नौकरी देने के लिए जमीन और पैसे लिए जाते थे. 

वहीं, अश्विनी चौबे ने कहा देश के लिए आज ऐतिहासिक दिन है. 24 वंदे भारत ट्रेन प्रधानमंत्री मोदी ने चलाया, एक ऐसे तपस्वी एक ऐसे ऋषि जो देश के लिए तपस्या किए. रेलवे के जगत में यह ऐतिहासिक है.

नीतीश कुमार का मन छोटा है- अश्विनी चौबे

नित्यानंद राय ने कहा कि लालू प्रसाद यादव भी रेल मंत्री रहे थे. उस वक्त रेलवे में भ्रष्टाचार का बोल बाला था. कई बेबस और लाचार लोगों से नौकरी देने के बदले जमीन के लिए पैसे लिए गए. उन्होंने कहा कि मुझे जो जानकारी है कि कितने लोगों से रेलवे में नौकरी देने के नाम पर जमीन और पैसे भी लिए गए और नौकरी भी नहीं मिली. वहीं, अश्विनी चौबे ने कहा कि कितना छोटा मन नीतीश कुमार का है. वह देख लीजिए, वह दो बार रेल मंत्री रहे अभी बिहार के मुख्यमंत्री हैं. रेलवे में इतना बड़ा विकास हो रहा है. उन्हें आमंत्रित किया गया था, लेकिन वह नहीं आए. इतना छोटा मन नहीं होना चाहिए.

पीएम ने दिखाई झंडी दिखाई

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 11 राज्यों में 9 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. इन वंदे भारत ट्रेनों के जरिए इन सभी राज्यों में न सिर्फ यात्रा में लगने वाला समय कम होगा, बल्कि कनेक्टिविटी भी बढ़ जाएगी. पीएम मोदी ने सभी वंदे भारत ट्रेनों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाई. देशभर के कई रूटों पर पहले से ही वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं. ऐसे में इन ट्रेनों से वंदे भारत ट्रेनों का बेड़ा भी बड़ा होने वाला है. 

ये भी पढ़ें: Women Reservation Bill: 'प्रधानमंत्री ने इवेंट मैनेजमेंट किया', महिला आरक्षण के मुद्दे पर ललन सिंह ने PM मोदी को जमकर सुनाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शहरी क्षेत्र के लोगों को अब मिलेगी सस्ती बिजली, रेट बढ़ाने का प्रस्ताव खारिज
बिहार में शहरी क्षेत्र के लोगों को अब मिलेगी सस्ती बिजली, रेट बढ़ाने का प्रस्ताव खारिज
LPG Crisis: बिहार में गैस की कालाबाजारी पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 419 सिलेंडर जब्त, 21 लोग गिरफ्तार
बिहार में LPG की कालाबाजारी पर सरकार की सबसे बड़ी कार्रवाई, 419 सिलेंडर जब्त, 21 लोग गिरफ्तार
बिहार: राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं देने वाले कांग्रेस के विधायकों की टेंशन बढ़ी! पार्टी ने मांगा जवाब
बिहार: राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं देने वाले कांग्रेस के विधायकों की टेंशन बढ़ी! पार्टी ने मांगा जवाब
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कर रहे बड़ा काम, JDU को ऐसे बढ़ाएंगे आगे? कहा- 'मैं हर दिन...'
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कर रहे बड़ा काम, JDU को ऐसे बढ़ाएंगे आगे? कहा- 'मैं हर दिन...'

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
Surgical Complications: गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
Embed widget