एक्सप्लोरर

RJD Reaction: जेडीयू की टूट वाले नित्यानंद राय के बयान पर RJD का बड़ा दावा, जितेंद्र राय बोले- 'लालू जी के संपर्क में...'

Jitendra Rai Statement: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के दावा पर कला संस्कृति मंत्री जितेंद्र राय ने रविवार को प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि नित्यानंद राय खुद टूटने वाले हैं.

पटना: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) ने जेडीयू (JDU) को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने दावा किया है कि आरजेडी जेडीयू को जल्द तोड़ने वाली है. वहीं, इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. कला संस्कृति मंत्री जितेंद्र राय (Jitendra Rai) ने नित्यानंद राय पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि नित्यानंद राय खुद टूटने वाले हैं. बीजेपी (BJP) छोड़कर वह जल्द आरजेडी में आने वाले हैं. लगातार लालू जी के संपर्क में रहे हैं.

'उनका बीजेपी से मोह भंग हो रहा है'

जितेंद्र राय ने कहा कि नित्यानंद राय के कार्यक्रम को जानबूझकर फ्लॉप कराया गया है इसलिए उनका बीजेपी से मोह भंग हो रहा है. नित्यानंद राय अब जल्द ही आरजेडी में आने वाले हैं. नित्यानंद ने कल सम्मेलन बुलाया था और जानबूझकर उनके विरोधी ने लोगों को आने नहीं दिया. अब नित्यानंद राय खुद को अलग थलग महसूस कर रहे हैं.

नित्यानंद राय ने जेडीयू को लेकर किया है बड़ा दावा

बता दें कि पटना के बापू सभागार में आयोजित झलकारी बाई जयंती समारोह को संबोधित करते हुए नित्यानंद राय ने शनिवार को बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन में शामिल जेडीयू में टूट का दावा किया. उन्होंने कहा कि आरजेडी जेडीयू को जल्द तोड़ने वाली है. जेडीयू इसके बाद खंड-खंड हो जाएगी. ललन सिंह, बिजेंद्र यादव समेत अन्य नेता जेडीयू को छोड़कर आरजेडी में चले जाएंगे.  नीतीश कुमार को बीजेपी ने सिर पर बैठाया, लेकिन उन्होंने धोखा दिया. अब उनकी मानसिक स्थिति खराब हो गई है. वहीं, वहीं, आज नित्यानंद राय ने आरएलएलपी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद नित्यानंद राय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 40 की 40 लोकसभा सीटें हम जीतेंगे. हम लोकसभा चुनावों में बिहार की सभी सीटों पर जीत हासिल करें.

ये भी पढ़ें: Nityanand Rai: 'हम उनके घर आकर चाय पीए हैं', कुशवाहा से मुलाकात के बाद लोकसभा चुनाव को लेकर नित्यानंद राय बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget