एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'BJP को भूलना नहीं चाहिए कि...', RJD ने मोदी सरकार को याद दिलाई वो कहानी, कहा- लालू ने देश को बचाया था

RJD News: आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह लगातार कई मुद्दों को लेकर बीजेपी सरकार को घेर रहे हैं. वहीं, रविवार को विपक्षी बैठक को लेकर उठे सवाल पर उन्होंने बीजेपी जवाब दिया.

पटना: पूरे देश में अभी विपक्षी बैठक की चर्चा हो रही है. इसको लेकर बीजेपी (BJP) लगातार महागठबंधन पर हमला बोल रही है. वहीं, आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह (Jagdanand Singh) ने रविवार को कहा कि बीजेपी को भी भूलना नहीं चाहिए कि बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व को भी लालू यादव ने ही पिंजरे में डाला था. बीजेपी के लोगों ने उसका बदला लिया था, लेकिन हम लोग बदला नहीं लेते हैं, उस समय देश की हालत बहुत खराब थी. पूरे देश में उन्माद फैलाना चाहते थे. लालू यादव (Lalu Yadav) ने देश को बचाया. आज भी लोग कहते हैं कि लालू यादव का आभारी हैं. लालू यादव कभी देश के लिए खतरा नहीं बने.

'आज देश आफत काल में फंसा हुआ है'

आज के ही दिन इंदिरा गांधी ने देश में इमरजेंसी की घोषणा की थी. इस पर जगदानंद सिंह ने कहा कि किसी व्यक्तिगत पार्टी के खिलाफ यह लड़ाई नहीं लड़ी थी. इस देश की शासन व्यवस्था जो जनता के खिलाफ काम कर रही थी, उसके खिलाफ हमने लड़ाई लड़ी थी. आज का समय भी वैसा ही है, उस समय की आपतकाल से देश को निकाला और आज देश आफत काल में फंसा हुआ है. केंद्र सरकार संविधान को बदलने की चेष्टा कर रही है. अब इस आफत को देश से हटाना है. आज देश की स्थिति है कि जहां गरीब लोग त्रस्त हैं वहीं, पूंजीपतियों के हाथ में देश चला गया है. संविधान बदलने की कोशिश की जा रही है. आज उस समय से भी ज्यादा बुरे हालात में देश है. आज इसकी कल्पना करना भी संभव नहीं है कि देश की हालत इतनी खराब है.

विपक्षी एकता पर बोले जगदानंद सिंह 

वहीं, विपक्षी एकता की बैठक पर आरजेडी नेता ने कहा कि जो भी नेता हैं वह सब देश बचाने के लिए आए थे. सभी अपने जगह पर जनता के द्वारा चुने गए नेता हैं. इससे आगे देश को फायदा होगा, सब को फायदा होगा. आज देश की सारी जनता एक है. देश बचाने की बात हो रही है, संविधान बचाने की बात हो रही है इसलिए सब साथ देंगे.

ये भी पढ़ें: Opposition Parties Meeting: पटना में किस लग्न और नक्षत्र में हुई विपक्षी बैठक? ज्योतिषाचार्य ने बता दिया शुभ रहा या अशुभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget