एक्सप्लोरर

डिजिटाइड मोड से चुनाव की तैयारी में जुटी RJD, जनता से जुड़ने के लिए 'तेजस्वी डिजिटल फोर्स पोर्टल' का शुभारंभ

Tejashwi Digital Force Portal: तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में मौजूदा सरकार से लोग छुटकारा चाहते हैं. 20 साल से जनता बीजेपी-नीतीश सरकार से परेशान है.

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा के चुनाव की तैयारी को लेकर जहां बीजेपी डिजिटल तरीके से जनसंपर्क अभियान चला रही है तो अब आरजेडी भी पीछे नहीं है. चुनाव से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पूरी तैयारी में लग चुके हैं. लगातार जनसभा करके जहां सरकार को गिरने की का काम प्रतिदिन हो रहा है तो अब तेजस्वी यादव जनता से सीधे जुड़ने के लिए डिजिटल मोड में आ चुके हैं. इसके लिए उन्होंने आज तेजस्वी डिजिटल फोर्स पोर्टल का शुभारंभ किया है.  बिहार की जनता अपनी बात को रख सकते हैं.

तेजस्वी यादव के नाम पर पोर्टल लॉन्च

तेजस्वी प्रसाद यादव आज अपने सरकारी आवास 01 पोलो रोड  में संवाददाता सम्मेलन कर पोर्टल लॉन्च के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बिहार के लिए हम जो करना चाहते हैं उसके कारण लोगों का जुड़ाव राष्ट्रीय जनता दल के प्रति बढ़ा है. बिहार के लोग राष्ट्रीय जनता दल से जुड़ना चाहते हैं. उन्होंने जनता को संदेश देते हुए कहा कि आइए मिलकर हम नया बिहार बनाएं, जिसमें सकारात्मक और विकास के साथ उत्थान की बात हो.

उन्होंने कहा कि अपनी स्वेच्छा से जो हमसे जुड़ना चाहते हैं उनके लिए हम एक नया पोर्टल ‘‘तेजस्वी डिजिटल फोर्स पोर्टल’’ का शुभारंभ करने जा रहे हैं और इससे सभी लोग जुड़ें जिससे कि सकारात्मक और बिहार का विकास तथा रोजगार की सोंच के साथ बिहार को आगे बढ़ाने में आप सभी का सहयोग और समर्थन मिले.

तेजस्वी यादव ने कहा कि इसके लिए सभी लोग हमारे इस नये पोर्टल से जुड़ने की प्रक्रिया में सहभागी बनें. तेजस्वी डिजिटल फोर्स पोर्टल के थीम को उन्होंने पत्रकारों को दिखाया और इसके उद्देश्यों के बारे में बताया. वहीं उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि बिहार चुनाव को देखते हुए ही केंद्र सरकार ने जनगणना और जातिगत जनगणना की अधिसूचना आज जारी की है, लेकिन इसका कार्य शुरू होगा.

2026 और 2027 में इससे केन्द्र सरकार की मंशा को स्पष्ट होती है. जिस तरह से बिहार में 65 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था को केंद्र सरकार ने 9वीं अनुसूची में नहीं शामिल किया. उससे स्पष्ट होता है कि सरकार का जातिगत जनगणना और आरक्षण के मामले में केन्द्र सरकार की क्या सोच है?

उन्होंने आगे कहा कि बिहार में मौजूदा सरकार से लोग छुटकारा चाहते हैं. 20 साल से जनता बीजेपी-नीतीश सरकार से परेशान है, जो सिर्फ भ्रष्टाचार, अपराध, महंगाई और विकास के नाम पर सब्जबाग दिखाने का काम किया है. सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हुई है. बिहार में सरकार में बैठे हुए लोग अपने परिवार के लोगों को अर्जेस्ट करने और भुंजा पार्टी के जरिए कहीं न कहीं परिवारवादियों को प्रोत्साहित करने में लगी हुई है. 

बिहार में जो सरकार चल रही है यह कहीं से भी जनता के मुद्दे पर काम नहीं कर रही है, जिस कारण लोगों का इस सरकार से मोह भंग हो गया है. बिहार में सबसे ज्यादा पलायन की स्थिति है, किसान बदहाल हैं. उद्योग धंधे बंद पड़े हैं, कोई कल कारखाना नहीं लगा है और ना ही सरकार के पास कोई विजन है और ना ही कार्य करने की क्षमता.

'बिहार की जनता बदलाव चाहती है'

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता बदलाव चाहती है और नई सरकार के प्रति उत्सुक है. हम जनता के मुद्दे पर उनकी आवाज बनते हैं, लेकिन सरकार में बैठे हुए लोगों को बेचैनी होती है. हमारे पास 17 महीने के कार्यों का जो लेखा-जोखा है उसके प्रति जनता की सोच स्पष्ट है कि हमें विकास, सरकारी नौकरी और रोजगार देने वाली सरकार चाहिए, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, आईटी सेक्टर के साथ-साथ विकास के विजन के साथ आगे बढ़ने की हमारी सोच है.

ये भी पढ़ें: Khan Sir Marriage: 'बेगम को बचपन से था घूंघट का शौक', आखिर ऐसा क्यों बोले खान सर? मुझे खाना बनाना...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
प्रशांत किशोर की टीम से एक और नेता OUT, बांकीपुर उपचुनाव के बीच BJP में शामिल
प्रशांत किशोर की टीम से एक और नेता OUT, बांकीपुर उपचुनाव के बीच BJP में शामिल
समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की गोली मारकर हत्या, मीसा भारती बोलीं- ये 'मंगलराज'
समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की गोली मारकर हत्या, मीसा भारती बोलीं- ये 'मंगलराज'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget