एक्सप्लोरर

RJD कह रही CM नीतीश में PM के सारे गुण, प्रशांत किशोर बोले- ऐसा लग रहा जैसे मुख्यमंत्री ने बिहार को अमेरिका बना दिया हो

Lok Sabha Elections 2024: पीके ने कहा कि आज बिहार देश का सबसे गरीब राज्य है और नीतीश कुमार सबसे बड़े अहंकारी मुख्यमंत्री हैं. आरजेडी के जीरो एमपी हैं, लेकिन पीएम से नीचे की बात ही नहीं करते.

Bihar Politics: आरजेडी और जेडीयू के कई नेता यह कह चुके हैं कि नीतीश कुमार में पीएम बनने के सारे गुण हैं. आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र का बयान चर्चा में है कि अगला पीएम बिहार से होना चाहिए. आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने भी शुक्रवार (29 सितंबर) को एबीपी न्यूज़ से बातचीत में यही कहा कि नीतीश कुमार में प्रधानमंत्री बनने के सारे गुण हैं. आरजेडी नेताओं के ऐसे बयानों पर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने तल्ख टिप्पणी की है.

शुक्रवार को बयान जारी करते हुए पीके ने कहा कि आज बिहार देश का सबसे गरीब राज्य है और नीतीश कुमार सबसे बड़े अहंकारी मुख्यमंत्री हैं. देश में बिहार सबसे फिसड्डी है और नीतीश कुमार बात ऐसे करते हैं जैसे सबकुछ उन्होंने ही कर दिया है. आज आरजेडी के जीरो एमपी हैं, लेकिन प्रधानमंत्री से नीचे की बात ही नहीं करते हैं. आज भारत का प्रधानमंत्री कौन होगा वो ये तय कर रहे हैं. देश में बिहार सबसे गरीब और फिसड्डी है और नीतीश कुमार बात ऐसे करेंगे जैसे उन्होंने बिहार को अमेरिका बना दिया है.

पीके बोले- नीतीश कुमार के आसपास बैठे बेवकूफ लोग

प्रशांत किशोर ने जन संवाद के दौरान आगे कहा कि नीतीश कुमार पढ़े-लिखे व्यक्ति हैं मगर आज उनकी हालत अंधों में काना राजा की है. नीतीश कुमार बिहार में एकमात्र पढ़े लिखे व्यक्ति हैं, इस बात का भ्रम उनको हो गया है कि मैं ही सब जानता हूं, मुझे ही सब मालूम है. नीतीश कुमार आज अपने इर्दगिर्द सब बेवकूफ लोगों को बैठाए हुए हैं. आज बिहार में ऐसे नेता हैं जिसको नाम लिखना नहीं आता है और वहीं नीतीश कुमार को नाम लिखना आता है तो लोगों को लगता है वो बहुत बड़े विद्वान आदमी हैं.

'नीतीश कुमार से ज्यादा पढ़े-लिखे लोग बिहार में'

बिहार में नेता ऐसा ही बनता आया है जो शर्ट के ऊपर गंजी पहनता हो और अपने को जमीनी नेता कहलवाने का दावा करता हो. आज नीतीश कुमार गंजी के ऊपर शर्ट पहन रहे हैं तो सबको लग रहा है कि वो विद्वान आदमी हैं. नीतीश कुमार पढ़े-लिखे व्यक्ति हो सकते हैं मगर वो बिहार के एकमात्र पढ़े लिखे व्यक्ति नहीं हैं. आज नीतीश कुमार से ज्यादा पढ़ा-लिखे और समझदार लोग हजारों की संख्या में बिहार में हैं.

यह भी पढ़ें- Manoj Jha Row: 'ठाकुर' के बाद अब RJD की एक और 'कविता'! चेतन और उनके पिता को हिदायत, मनोज झा को सपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget