एक्सप्लोरर

Bihar News: तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से MLC चुनाव के लिए सुगबुगाहट हुई तेज, RJD से गोपी किशन होंगे प्रत्याशी

Tirhut Graduates Constituency: तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी चुनाव के लिए आरजेडी ने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है. इसको लेकर आरजेडी ने प्रेस रिलीज जारी किया है.

Bihar News: तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव को लेकर आरजेडी ने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है. आरजेडी ने गोपी किशन को अपना उम्मीदवार बनाया है. इसकी जानकारी प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने प्रेस रिलीज जारी कर रविवार को दी. प्रेस रिलीज में कहा गया है कि 'राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के निर्देशानुसार, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के सहमति उपरांत 04 तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल के अधिकृत उम्मीदवार गोपी किशन पिता केदारनाथ प्रसाद  को बनाया गया है'.

देवेश चंद्र ठाकुर के संसद जाने से खाली हुई सीट

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की लड़ाई मजेदार होने वाली है. दरअसल, इस सीट से जेडीयू के नवनिर्वाचित सांसद देवेश चंद्र ठाकुर बिहार विधान परिषद के सदस्य हुआ करते थे. लोकसभा चुनाव में सीतामढ़ी से देवेश चंद्र ठाकुर की जीत के बाद तिरहुत स्नातक कोटे की यह सीट खाली हुई है. बता दें कि पिछले 22 साल से तिरहुत स्नातक सीट पर जेडीयू का कब्जा रहा है ऐसे में जेडीयू ने इस सीट पर पार्टी के नेता और प्रवक्ता रहे अभिषेक झा को एनडीए समर्थित उम्मीदवार बनाया है.

वहीं, अब महागठबंधन ने आरजेडी कोटे का उम्मीदवार तिरहुत स्नातक सीट पर उतार दिया है. राष्ट्रीय जनता दल ने गोपी किशन को तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है. अभी चुनाव में वक्त है. ऐसे में तमाम राजनीतिक दल अपने उम्मीदवार की जीत को लेकर रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं.

चुनावी क्षेत्र में हैं युवा उम्मीदवार

राजनीतिक जानकार मानते हैं कि इस चुनाव में ज्यादा वोटर ना होने के कारण चुनावी सरगर्मी कम होती है, लेकिन उच्च सदन के सदस्य बनने के लिए यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण होता है. ऐसे में जहां जेडीयू ने युवा चेहरा पर भरोसा जताया है तो वहीं, राष्ट्रीय जनता दल ने भी इस सीट पर युवा उम्मीदवार को मौका दिया है.

ये भी पढ़ें: Bihar News: बिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों का सरकार और BPSC को अल्टीमेटम, कहा- जल्द पूरी हो हमारी मांगें नहीं तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'
तेजस्वी यादव ने क्यों कहा फर्जी सम्राट सरकार? किया ये बड़ा दावा
तेजस्वी यादव ने क्यों कहा फर्जी सम्राट सरकार? किया ये बड़ा दावा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget