एक्सप्लोरर

RJD Bihar Candidates: बिहार में इन सीटों पर आरजेडी की राह आसान नहीं, पहले चरण के चुनाव में है बड़ी चुनौती

RJD Candidates: बिहार में पहले चरण के चुनाव में सभी सीटों पर एनडीए का कब्जा है. इन सीटों पर आरजेडी के लिए बड़ी चुनौती है. आरजेडी इन सीटों पर खोई जमीन तलाश कर जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी.

RJD Bihar Candidates: बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में अब तक सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है, लेकिन, चर्चा है कि आरजेडी ने पहले चरण में जिन लोकसभा क्षेत्रों में मतदान होना है, उनके लिए प्रत्याशियों को सिंबल दे दिया है. बिहार में पहले चरण में नवादा, गया, औरंगाबाद और जमुई में चुनाव होने हैं.

आरजेडी ने भले ही अपने प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में भेज दिया हो, लेकिन इस चुनाव में एनडीए से उसे कड़ा मुकाबला करना होगा. माना जा रहा है कि आरजेडी इस चुनाव में अपनी खोई जमीन तलाश कर जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी.

औरंगाबाद और नवादा सीट पर है एनडीए का कब्जा

औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र की चर्चा करें तो आरजेडी यहां पहली बार चुनाव मैदान में उतरने को तैयार है. सूत्रों के मुताबिक, आरजेडी ने यहां से अभय कुशवाहा को सिंबल भी दे दिया है,  लेकिन, आरजेडी के लिए यहां की राह आसान नहीं है. पिछले दो चुनाव में यहां से जेडीयू और बीजेपी ने जीत दर्ज की है. वहीं, नवादा की सीट भी अब आरजेडी के लिए आसान नहीं दिख रहा है. 2004 के चुनाव में यहां आरजेडी अंतिम बार जीती थी, उसके बाद यहां एनडीए का ही कब्जा रहा है. आरजेडी इस बार श्रवण कुशवाहा को अपना उम्मीदवार बनाने वाली है, हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की गई है.

गया सीट से जीतन राम मांझी देंगे टक्कर

गया सीट भी आरजेडी के लिए आसान नहीं है. गया से इस चुनाव में एनडीए की ओर से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी चुनावी मैदान में हैं. वहीं, आरजेडी यहां से पूर्व मंत्री सर्वजीत कुमार को प्रत्याशी बनाने की तैयारी में है. कहा जा रहा है कि सर्वजीत कुमार को सिंबल भी दे दिया गया है. मोक्ष की धरती गया में आरजेडी के प्रत्याशी के रूप में 2004 में राजेश कुमार मांझी चुनाव जीते थे. उसके बाद 2009, 2014 और 2019 में यहां से एनडीए के प्रत्याशी चुनाव जीतते रहे हैं.

जीत के लिए आरजेडी को करनी होगी कठिन मेहनत

जमुई सीट के लिए भी पहले चरण में मतदान होना है. कहा जा रहा है कि आरजेडी यहां से अर्चना रविदास को सिंबल दे चुकी है. एनडीए की ओर से यह सीट लोजपा (रामविलास) के कोटे में गई है. ऐसे में तय है कि मुख्य मुकाबला दोनों गठबंधन में ही होगा. बीते तीन चुनाव में जमुई पर एनडीए का कब्जा रहा है. वर्ष 2014 और 2019 में एनडीए उम्मीदवार के रूप में चिराग पासवान जीतते रहे हैं. वहीं, ऐसे में इतना तय है कि आरजेडी को पहले चरण में जीत दर्ज करने के लिए कठिन मेहनत करनी होगी.

ये भी पढे़ं: Aurangabad Seat: औरंगाबाद सीट को लेकर महागठबंधन में रार! गठबंधन धर्म के सवाल पर RJD पर बिफरे निखिल कुमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget