एक्सप्लोरर

'BJP शासित राज्यों में बिहारियों को पीटा जाता है तब...', बंगाल मामले पर RJD ने सरकार को घेरा

Bihar Politics: आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव ने ममता बनर्जी से बात की. बिहार सरकार को तो इस मामले में पहले पता ही नहीं था.

RJD Attack on BJP Government: पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में परीक्षा देने गए बिहार के दो छात्रों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद प्रदेश की सियासत गर्म है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, ललन सिंह, चिराग पासवान समेत एनडीए के कई नेता ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की सरकार पर सवाल उठा रहे हैं. इस बीच आरजेडी ने बीजेपी और बिहार सरकार पर हमला किया है. शुक्रवार (27 सितंबर) को आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी (RJD Mrityunjay Tiwari) ने आरोप लगाया कि बिहार सरकार को तो इस मामले में पहले पता ही नहीं था. 

आरजेडी ने कहा- 'लालू-तेजस्वी ने करवाई कार्रवाई'

आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बंगाल के सिलीगुड़ी में बिहारी छात्रों के साथ मारपीट की घटना को लेकर लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव ने ममता बनर्जी से बात की. वहां की सरकार से बात कर कार्रवाई करवाई. दोषियों को गिरफ्तार किया गया है. 

'...लेकिन ये लोग राजनीति कर रहे हैं'

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहारियों के साथ अगर कहीं अन्याय होता है तो लालू यादव और तेजस्वी यादव तुरंत कार्रवाई करते हैं, लेकिन बीजेपी शासित राज्यों में जब बिहारियों को पीटा जाता है तब यहां की सरकार कहां सोई रहती है? बिहार सरकार को तो इस मामले में बाद में पता चला लेकिन ये राजनीति कर रहे हैं. 

छात्रों की पिटाई के मामले में दो गिरफ्तार

बता दें कि बिहारी छात्रों से हुई पिटाई के बाद सोशल मीडिया पर जैसे ही वीडियो वायरल हुए तो इस मामले तूल पकड़ लिया. मामला बढ़ने पर वहां (पश्चिम बंगाल) की पुलिस ने दोनों आरोपित रजत भट्टाचार्य और गिरिधारी रॉय को गिरफ्तार कर लिया है. ये दोनों सिलीगुड़ी के ही रहने वाले हैं. इसके साथ ही बिहार पुलिस ने पश्चिम बंगाल पुलिस को बीते गुरुवार (26 सितंबर) को पत्र लिखकर इस मामले को गंभीरता से लेने के लिए कहा है. ये पत्र बिहार के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने पश्चिम बंगाल के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर को लिखा है. इसमें वायरल वीडियो का हवाला दिया गया है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: बिहार के छात्र को धमकी वाले वीडियो पर बिहार पुलिस ने लिया संज्ञान, बंगाल पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को धरने पर घेरा, सिख दंगों पर दागे सवाल
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को धरने पर घेरा, सिख दंगों पर दागे सवाल
पश्चिमी चंपारण: बेतिया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत
पश्चिमी चंपारण: बेतिया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत
बिहार के अधिकारियों को MLA-MP के कॉल का तुरंत देना होगा जवाब, आदेश जारी
बिहार के अधिकारियों को MLA-MP के कॉल का तुरंत देना होगा जवाब, आदेश जारी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget