एक्सप्लोरर

पटना में मुस्लिम संगठनों के प्रदर्शन पर RJD-BJP आमने-सामने, हरिभूषण ठाकुर बोले- 'सबका इलाज होगा'

Waqf Amendment Bill: पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर AIMPLB के नेतृत्व में कई मुस्लिम संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं. इसमें बिहार सहित देश के कई विपक्षी दलों को आमंत्रित किया गया है.

Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ बुधवार (26 मार्च, 2025) को पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर कई मुस्लिम संगठनों के लोग विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. इसको लेकर आरजेडी और बीजेपी आमने-सामने हो गई है. आरजेडी के विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि वक्फ विधेयक काला कानून है.

पटना में हो रहे प्रदर्शन का आरजेडी समर्थन कर रही है. वहीं बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि जो लोग संविधान की कॉपी लेकर छाती पीटते हैं वही लोग इस प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं. वक्फ बोर्ड संवैधानिक संस्था नहीं है. जमीन हड़पने की संस्था है.

'किसी भी कीमत पर पारित नहीं होने देंगे'

वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ आरजेडी विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि संसद में किसी भी कीमत पर उस को पारित नहीं होने देंगे. नीतीश कुमार अगर सेकुलर हैं और खुद को समाजवादी बताते हैं तो प्रदर्शन का समर्थन करें और संसद में भी इस कानून को पारित नहीं होने दें. यह विधेयक मुस्लिम समाज के खिलाफ साजिश है.

'उन सब का इलाज होगा...'

बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर ने कहा कि वक्फ से कुछ संभ्रांत मुसलमानों को लाभ हो रहा है. ओवैसी की 35,000 करोड़ की संपत्ति है. इस विधेयक को केंद्र सरकार लाकर 80 पर्सेंट पासमांदा मुस्लिमों के हित के लिए काम करेगी. प्रदर्शन में शामिल होने वालों ने करोड़ों की संपत्ति हड़प रखी हैं. उन सबका इलाज होगा. 

बता दें कि केंद्र सरकार संसद में वक्फ संशोधन बिल पेश करने की तैयारी लगभग पूरी कर चुकी है. विधेयक को किसी भी वक्त संसद में पेश किया जा सकता. AIMPLB के नेतृत्व में बिहार के कई मुस्लिम संगठनों ने वक्फ संशोधन विधेयक 2024 के खिलाफ गर्दनीबाग में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. इसमें बिहार सहित देश के कई विपक्षी दलों को आमंत्रित किया गया है. इसमें जेडीयू को भी आमंत्रित किया गया है. केंद्र सरकार के अनुसार वक्फ संशोधन विधेयक 2024 वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन और संरक्षण से जुड़ा है. विधेयक वक्फ संपत्तियों के दुरुपयोग को भी रोकेगा.

यह भी पढ़ें: वक्फ विधेयक पर सदन में हंगामा, विपक्ष ने कहा- 'चुप्पी तोड़ें नीतीश', 2 बजे तक कार्यवाही स्थगित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget