एक्सप्लोरर

नीतीश कैबिनेट के विस्तार के बाद उभरी 'नाराजगी', BJP-JDU के नेता लगा रहे ये आरोप

यह तय माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में विपक्षी दल इस नाराजगी को और हवा देंगे. बहरहाल, इस नाराजगी को लेकर विपक्ष वेट और वॉच की स्थिति में है.

पटना: बिहार में पिछले साल नवंबर में विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश सरकार में पहली बार मंत्रिमंडल विस्तार के बाद 'नाराजगी' के स्वर घटक दलों के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी और जनता दल (युनाइटेड) में उभरने लगे हैं. ऐसे में तय माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में विपक्षी दल इस नाराजगी को और हवा देंगे. बिहार में मंगलवार को मंत्रिमंडल विस्तार में 17 नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई थी. इसके बाद बीजेपी के बाढ़ से विधायक और वरिष्ठ नेता ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानु ने नाराजगी जताते हुए सवर्णों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए दागियों को मंत्रिमंडल में शामिल करने का आरोप लगा दिया था.

इसके बाद से ही इसके कयास लगाए जाने लगे थे जेडीयू में भी देर-सबेर नाराजगी उभर कर सामने आएगी. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से जेडीयू में आए जमां खान को भी मंत्री बनाया गया है. सूत्रों का कहना है कि इसे लेकर जेडीयू में नाराजगी है. इस बीच, जेडीयू के एक विधायक ने गुरुवार को नाराजगी जाहिर कर ही दी. गोपालपुर विधानसभा से जेडीयू के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने से नाराज बताए जा रहे हैं. मंडल ने बताया कि आलाकमान से आश्वासन मिला था कि उन्हें मंत्री बनाया जाएगा. "मैं मंत्री पद नहीं मिलने पर आश्चर्यचकित हूं." उन्होंने हालांकि नाराजगी की बात से इनकार किया. उन्होंने कहा, "पूरे बिहार में जाति का सबसे मजबूत नेता हूं. मेरी दावेदारी अन्य सभी विधायकों से ज्यादा मजबूत है. मंत्री बनने को लेकर आश्वस्त था."

मुकेश सहनी भी नाराज

उन्होंने आगे यह भी जोड़ा कि "मुझमें ही कोई कमी रह गई होगी, तभी तो नहीं बनाया." उन्होंने बताया कि वे शीघ्र ही जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलेंगे. इधर, विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी भी मंत्रिमंडल विस्तार में उनकी पार्टी के किसी के नाम नहीं रहने पर नाराज बताए जा रहे हैं. इसे लेकर उन्होंने बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात भी की है.

वेट और वॉच की स्थिति में विपक्ष

इधर, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल गुरुवार को कहते हैं कि सभी लोगों को मंत्री बनने की इच्छा होती है, लेकिन कुछ ही लोग मंत्री बनते हैं. विधायक ज्ञानु की नाराजगी के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह परिवार का मामला है, इसे ज्यादा तूल देने की जरूरत नहीं है. मिलकर सबकुछ ठीक कर लिया जाएगा. बहरहाल, इस नाराजगी को लेकर विपक्ष वेट और वॉच की स्थिति में है. विपक्ष के नेता अभी इस मसले पर ज्यादा कुछ भी खुलकर नहीं बोल रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

क्या पश्चिम बंगाल चुनाव में साथ आएंगे BJP-JDU? नीतीश के दिल्ली दौरे से बिहार में सियासी हलचल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP ने प्रदर्शन के लिए मांगी नई तारीख तो BJP बोली- 'आपने मजाक...'
CJP ने प्रदर्शन के लिए मांगी नई तारीख तो BJP बोली- 'आपने मजाक...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
'SC राजनीतिक रैलियों का मंच नहीं', INDIA ब्लॉक के मार्च पर भड़के संजय सरावगी
'SC राजनीतिक रैलियों का मंच नहीं', INDIA ब्लॉक के मार्च पर भड़के संजय सरावगी
रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर हमला, बोलीं- ‘झांसाराम जी, झोला उठाकर...’
रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर हमला, बोलीं- ‘झांसाराम जी, झोला उठाकर...’

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget