एक्सप्लोरर

Bihar Corona Update: बिहार में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, राजधानी पटना में मिले सबसे ज्यादा केस

बिहार में रिकवरी रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. रिकवरी रेट गिरकर 89.79 प्रतिशत है. इस बीच स्वास्थ्य विभाग जांच की गति को तेज करने में जुटा है.

पटना: बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब लोगों को डराने लगी है. संक्रमण की गति हर दिन रिकॉर्ड तोड़ रही है. राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 6,133 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है, जो एक दिन में मिले मामलों में रिकार्ड है. इसके साथ ही राज्य में इस साल पहली बार सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 29 हजार को पार कर गई है. राजधानी पटना में गुरुवार को सबसे अधिक 2,105 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है.

बिहार स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना के पिछले 24 घंटे में 6,133 मामले सामने आए हैं, जबकि इसी दौरान 755 लोग कोरोना संक्रमणमुक्त भी हुए हैं. इस दौरान राज्य में 24 संक्रमितों की मौत हो गई. राज्य में रिकवरी रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. रिकवरी रेट गिरकर 89.79 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6,133 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 29,078 पहुंच गई है. इस बीच स्वास्थ्य विभाग जांच की गति को तेज करने में जुटा है. पिछले 24 घंटे के दौरान 1,01,236 नमूनों की जांच की गई.

पटना में सबसे अधिक 2105 मामले सामने आए

रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को पटना में सबसे अधिक 2,105 मामले सामने आए हैं. इसके अलावे गया में 431, मुंगेर में 147, भागलपुर में 601, औरंगाबाद में 165, पश्चिम चंपारण में 143, बेगूसराय में 174, जहानाबाद में 131, सारण में 171, सीवान में 123 तथा वैशाली में 105 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. इधर, स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान 24 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई. राज्य में अब तक कुल 1675 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है.

यह भी पढ़ें-

ABP Bihar Exclusive: मांग के अनुसार नहीं हो रही ऑक्सीजन सिलिंडरों की सप्लाई, लिक्विड ऑक्सीजन की बढ़ी डिमांड

झारखंड हाईकोर्ट आज रहेगा बंद, लालू यादव की जमानत याचिका पर अब इस तारीख को होगी सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget