एक्सप्लोरर

'बिहार की इज्जत गिरवी...', CM नीतीश के पैर छूने पर RJD ने कसा तंज, BJP बोली- ये है पीएम का सम्मान

CM Nitish Kumar: सीएम नीतीश कुमार के इस तरह पीएम के पैर छूने को लेकर बिहार में सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है. सवाल उठ रहा है कि आखिर नीतीश को हुआ क्या है? 

Bihar Leaders Reaction On CM Nitish Kumar: दरभंगा एम्स के शिलान्यास कार्यक्रम में बुधवार को सीएम नीतीश ने पीएम मोदी के पैर छूने की कोशिश की, इससे दो दिन पहले ही उन्होंने बीजेपी के पूर्व सांसद आरके सिन्हा के पैर छूने की कोशिश की थी. आए दिन अधिकारियों के सामने भी हाथ जोड़ते हुए नजर आते हैं. सवाल उठ रहा है कि आखिर नीतीश को हुआ क्या है? 

आरजेडी का नीतीश कुमार पर हमला

सीएम नीतीश कुमार के इस तरह पैर छूने को लेकर आरजेडी प्रवक्ता ऋषि मिश्रा ने कहा कि "सीएम नीतीश आप बिहार के मुख्यमंत्री हैं. बिहार की आन बान शान हैं. बिहार की आप इज्जत हैं. आज आप पीएम मोदी के पांव छू रहे थे. कहां-कहां गिड़गिड़ाइयेगा"? ऋषि मिश्रा ने कहा कि दो दिन पहले नीतीश कुमार बीजेपी के एक पूर्व सांसद के पैर छू रहे थे. जेडीयू को नीतीश ने बीजेपी के सामने गिरवी रख दिया है, लेकिन बिहार की इज्जत को बीजेपी के सामने नीतीश गिरवी मत रखिये. 

वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर अजय आलोक ने कहा, "सीएम नीतीश पीएम मोदी की इज्जत करते हैं. उनका सम्मान करते हैं. मीडिया को फालतू जगह कैमरा नहीं चमकाना चाहिए. बिहार विधानसभा उपचुनाव पर अजय आलोक बोले कि सभी चारों सीट उपचुनाव में एनडीए जीतेगा. एनडीए मॉडल पर वोटिंग हो रही है. जनता हमारे साथ है.

अजय आलोक ने ये भी कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इसको सेमीफाइनल के तौर पर न देखा जाए. आए दिन चुनाव होते हैं. जैसे लोकसभा चुनाव जीते. जैसे हरियाणा जीते उसी तरह बिहार में उपचुनाव भी जीतेंगे. 

जेडीयू प्रवक्ता ने क्या कहा?

वहीं पैर छूने की बात पर जेडीयू प्रवक्ता अरविंद निषाद ने कहा, नीतीश कुमार पीएम मोदी का सम्मान करते हैं. अपने से बड़ों का आदर करते हैं. आरजेडी को संस्कृति सभ्यता नहीं पता है. आरजेडी इस बात पर सियासत कर रही है कि पीएम मोदी का पांव छूने की कोशिश नीतीश ने की. सुप्रीम कोर्ट के बुलडोजर कार्रवाई पर दिए गये फैसले पर जेडीयू अरविन्द निषाद ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का हम लोग स्वागत करते हैं. यह देश संविधान के मुताबिक चलेगा. संविधान के मुताबिक ही बिहार भी चलेगा. बिहार में कानून का राज है.

ये भी पढ़ेंः Darbhanga AIIMS: PM मोदी का पैर छूने के लिए फिर झूक गए सीएम नीतीश, प्रधानमंत्री ने तुरंत रोका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget