एक्सप्लोरर

RCP Singh Resign: जेडीयू छोड़ते नीतीश पर बरसे आरसीपी, कहा- देश में ऐसा कौन सीएम होगा जो शाम में तीन घंटे गप करता हो

RCP Singh attack on CM Nitish Kumar: आरसीपी सिंह ने अपने पैतृक गांव मुस्तफापुर (नालंदा) में प्रेस वार्ता के दौरान यह बात कही है. उन्होंने कई और गंभीर आरोप भी लगाए हैं.

पटना: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्र में मंत्री रहे आरसीपी सिंह (RCP Singh) ने  मीडिया के माध्यम से शनिवार की शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने अपने पैतृक गांव मुस्तफापुर (नालंदा) में प्रेस वार्ता के दौरान इस्तीफा तो दिया ही, पार्टी छोड़ने के साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) पर जमकर बरसे. आरसीपी सिंह ने कहा कि देश में ऐसा कौन मुख्यमंत्री होगा जो शाम में तीन घंटे गप करता हो?

'झोला ढोने वालों की पार्टी बनी जेडीयू'

आरसीपी सिंह ने कहा कि सब कुछ का इलाज हो सकता है, ईर्ष्या का नहीं. आज मेरे ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया जा रहा है. मेरे या मेरी बेटी के नाम पर जो भी जमीन है उसके सारे दस्तावेज हैं. इनकम टैक्स के रिटर्न फाइल में सबका जिक्र है. आज जो लोग पटना में परिक्रमा कर रहे हैं वो कल तक पार्टी का विरोध करते थे. खुद को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बताते थे. जेडीयू झोला ढोने वालों की पार्टी बनकर रह गई है. 

यह भी पढ़ें- RCP Singh के आगे-पीछे करने वाले नीतीश कुमार से मिलने नहीं देते थे, JDU नेता का एक और चौंकाने वाला खुलासा

'जेडीयू में कार्यकर्ताओं की इज्जत नहीं'

आरसीपी सिंह ने कहा कि पिछले एक साल से कोई कार्यक्रम हुआ है क्या? पहले जिलाध्यक्ष का चुनाव समय पर नहीं होता था. आज तो जिला, प्रखंड व बूथ स्तर पर अध्यक्ष बनाए गए हैं. जेडीयू में कार्यकर्ताओं की कोई इज्जत नहीं है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि इस डूबते हुए जहाज को छोड़ दें. ऐसा नहीं है कि सांसद बनने से पहले मैं काम नहीं करता था. मैं आईएएस था.

'बेटी ने जो भी खरीदा वो अपने पैसों से'

भ्रष्टाचार को लेकर लगे आरोपों के बारे में जिक्र करते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि पता लगाइए न. मेरी पुश्तैनी जमीन है. बेटी ने जो भी खरीदा सब अपनी कमाई से खरीदा. यूपी में जाकर पता लगाइए. सेवा काल में किसी का एक कप चाय भी पिया है क्या? मैं जमीन का नेता हूं. ऐसा कोई केंद्रीय मंत्री नहीं मिलेगा जो दिल्ली से आकर अपने गांव में रहता हो. जो मेरी प्रॉपर्टी चेक करवाना चाहते हैं खुद का करवा लें.

यह भी पढ़ें- JDU के 'सर्च ऑपरेशन' में पकड़े गए RCP सिंह! परिवार ने 9 साल में खरीदे 58 प्लॉट, पत्नी के नाम के साथ भी हेरफर

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
Bihar MLC Election Results Live: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार विधान परिषद में दिखेंगे दो सगे भाई, एक कांग्रेस तो दूसरा RJD का करेगा प्रतिनिधित्व
बिहार विधान परिषद में दिखेंगे दो सगे भाई, एक कांग्रेस तो दूसरा RJD का करेगा प्रतिनिधित्व

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget