एक्सप्लोरर

RCP Singh: नीतीश की यात्रा पर आरसीपी हमलावर, कहा- तेजस्वी और अन्य विभागीय मंत्री के बिना क्या समाधान करेंगे CM

Bihar Politics: रविवार को आरसीपी सिंह राजगीर पहुंचे. वहां उन्होंने नीतीश कुमार पर जमकर भड़ास निकाली और यात्रा को बिना किसी समाधान का बताया.

नालंदा: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की समाधान यात्रा का आज पांचवा दिन है. यात्रा की पहले दिन से ही विपक्ष लगातार उन पर हमलावर है. इधर, रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह (RCP Singh) ने भी मुख्यमंत्री नीतीश पर इस यात्रा को लेकर हमला बोला. सिंह ने कहा कि नीतीश की इस यात्रा पर करोड़ों रुपये खर्च हो रहे, लेकिन इससे कोई समाधान नहीं होने वाला है. यात्रा में उनके साथ न सड़क मंत्री और ना ही स्वास्थ्य मंत्री हैं तो ऐसे में नीतीश किस प्रकार का समाधान निकालेंगे.

तेजस्वी के बिना ये कौन सी समाधान यात्रा

आगे आरसीपी सिंह ने निशाना साधते हुए कहा कि दोनों विभाग के मंत्री तेजस्वी यादव हैं. उन्होंने इस यात्रा में उन्हें शामिल नहीं किया है. इस यात्रा में कैसे लोगों को शामिल किया है जो उनके आस-पास  घूमते रहते हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अब काम करने की इच्छा नहीं है जिसके कारण यात्रा कर जनता की गाढ़ी कमाई को खर्च कर रहे हैं. इससे जनता को कोई फायदा नहीं होने वाला है. उनके साथ यात्रा में जो भी लोग हैं वह क्या कर रहे ये किसी को पता नहीं है. तेजस्वी ही इस यात्रा में शामिल नहीं हैं. बता दें कि एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आरसीपी सिंह रविवार को राजगीर पहुंचे थे. वहां उन्होंने संवाददाता सम्मेलन के दौरान ये सारी बातें कहीं हैं.

बीजेपी भी लगातार हमलावर

इधर, बीजेपी भी लगातार मुख्यमंत्री नीतीश की समाधान यात्रा पर हमलावर है. उनका कहना है कि नीतीश कुमार पीएम बनने का सपना देख रहे इसलिए जनता का मूड जानने वो इस यात्रा पर निकले हैं. हालांकि बीजेपी कह रही कि इससे कुछ नहीं होने वाला है. बिहार और देश की जनता नीतीश कुमार को कभी पीएम नहीं बनाएगी. नीतीश कुमार की यात्रा 29 जनवरी तक जारी रहेगी. पहले चरण की यात्रा में मुख्यमंत्री सूबे के कई जिलों को कवर करेंगे. इस दौरान उनकी कोई जनसभा नहीं होगी.

इनपुट-अमृतेश कुमार

यह भी पढ़ें- Bihar Weather Forecast: बिहार में कड़ाके की ठंड को लेकर अलर्ट जारी, दो दिनों राहत नहीं, न्यूनतम तापमान रहा दो डिग्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget