एक्सप्लोरर

Patna Ram Navami: पटना में रामनवमी पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, सीएम नीतीश भी हुए शामिल

Ram Navami: पटना की सभी सड़कें महावीरी झंडों, बैनरों, रामनाम पताकाओं और तोरणद्वारों से सजी हुईं हैं. पूरा इलाका राममय हो गया है. जिले के सभी मंदिरों को फूल-मालाओं से आकर्षक ढंग से सजाया गया है.

Ram Navami 2025: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) रविवार को पटना के डाकबंगला चौराहा पर श्री रामनवमी शोभा यात्रा अभिनंदन समिति के जरिए आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने शोभा यात्रा का स्वागत कर आरती की और उन्हें प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया. 

सीएम ने लोगों का अभिवादन किया स्वीकार 

सीएम ने भी उपस्थित जन-समुदाय का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया और श्री रामनवमी की राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, पथ निर्माण मंत्री श्री नितिन नवीन, दिलीप कुमार जायसवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन, समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे. 

शोभायात्राओं में भगवान राम के जीवन से जुड़ी घटनाओं को सुंदर झांकियों के रूप में प्रदर्शित किया गया. अयोध्या में नवनिर्मित श्री रामलला मंदिर की प्रतिकृति के अलावा श्री रामलला की साढ़े नौ फीट की प्रतिमा के साथ ही हनुमान जी की दस फीट की प्रतिमा भी रामनवमी जुलूस का विशेष आकर्षण रही. इसके अलावा देशभर से आए कलाकारों ने भी इस आयोजन में हिस्सा लिया.

पटना में रात से ही पूरा इलाका राममय

रामनवमी के मौके पर राजधानी पटना की सभी सड़कें महावीरी झंडों, बैनरों, रामनाम पताकाओं और तोरणद्वारों से सजी हुई हैं. बीते रात से ही पूरा इलाका राममय हो गया है. सभी मंदिरों को फूल-मालाओं से आकर्षक ढंग से सजाया गया है. पटना जंक्शन के पास स्थित प्रसिद्ध महावीर मंदिर में रामनवमी को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है.

रामनवमी को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. राजधानी के सभी प्रमुख मंदिरों पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है और जगह-जगह अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. ड्रोन से निगरानी की जा रही है. पटना के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रामनवमी के मद्देनजर पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है. 

ये भी पढ़ें: Ram Navami 2025: पटना में रामनवमी पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गूंज रहे 'जय श्रीराम' के नारे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget