एक्सप्लोरर

Bihar Politics: राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने की बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात, सियासी हलचल तेज

Harivansh met Bihar CM Nitish Kumar: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव लैंड फॉर जॉब मामले में चार्जशीटेड हुए हैं. इसके बाद अब नीतीश और हरिवंश की मुलाकात को अलग नजरिए से भी देखा जा रहा है.

पटना: राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश (Harivansh) ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से मुलाकात की है. सोमवार (3 जुलाई) की शाम दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात हुई है. करीब डेढ़ घंटे बैठक चली जिसके बाद सियासी हलचल तेज हो गई है. जेडीयू से सांसद हरिवंश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और नीतीश कुमार दोनों का करीबी माना जाता है. बताया जा रहा है कि हरिवंश सोमवार की शाम पांच बजे आए थे और करीब 6.30 बजे निकले हैं.

मुलाकात को लेकर क्यों बढ़ी हलचल?

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव लैंड फॉर जॉब मामले में चार्जशीटेड हुए हैं जिसके बाद अब इस मुलाकात को लेकर हलचल बढ़ी है. राउज एवेन्यू कोर्ट में 12 जुलाई को इस मामले में सुनवाई होनी है. आरोप पत्र में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का नाम आरोपी के तौर पर शामिल हैं. इसी मामले में सीबीआई पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और कई अन्य के खिलाफ पहले ही आरोप पत्र दायर कर चुकी है. ऐसे में सोमवार को ही नीतीश और हरिवंश की हुई मुलाकात को अलग नजरिए से देखा जा रहा है.

सवाल उठ रहा है कि नीतीश कुमार और हरिवंश की मुलाकात सिर्फ औपचारिकता है या कुछ और? बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही सीएम नीतीश कुमार ने अपने विधायकों, विधान पार्षदों और सांसदों से वन-टू-वन मुलाकात की थी. ऐसे में हो सकता है यह मुलाकात भी इसी कड़ी का हिस्सा हो, लेकिन बिहार की राजनीति में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा. 

नए संसद भवन के उद्घाटन के समय हुआ था विरोध

बता दें कि नए संसद भवन का जब पूरा विपक्ष विरोध कर रहा था तो उद्घाटन समारोह में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश पहुंचे थे. उनके जाने पर जेडीयू ने कड़ा रुख भी जताया था. इसके बाद अब हरिवंश और सीएम नीतीश कुमार की यह पहली मुलाकात बताई जा रही है. सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार और हरिवंश की फोन पर भी बातचीत नहीं हो रही थी. 

आरजेडी प्रवक्ता ने इस मुलाकात को लेकर क्या कहा?

आरजेडी के प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि हरिवंश जनता दल यू के सांसद हैं. नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं. वो दोनों मिलते हैं तो ये तो उनकी पार्टी का अंदरूनी मामला है. आगे इस सवाल पर कि कहीं दिल्ली से दूत बनकर तो हरिवंश नहीं पहुंचे थे? महागठबंधन पर तलवार तो नहीं लटक रहा? इस पर शक्ति यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विपक्षी एकता को लेकर घबराहट में है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: बिहार की राजनीति में फिर दोहराया जाने वाला है इतिहास? CM नीतीश को लेकर जताई जा रहे ये संभावना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एकनाथ शिंदे से जयंत पाटिल और जितेंद्र आव्हाड की मुलाकात पर JDU का बड़ा बयान, 'बिल्कुल साफ है कि…'
एकनाथ शिंदे से जयंत पाटिल और जितेंद्र आव्हाड की मुलाकात पर JDU का बयान, 'बिल्कुल साफ है कि…'
Bankipur By-Election : कुल 25 उम्मीदवार मैदान में, सुरक्षा की खास तैयारी, DM-SSP ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी
कुल 25 उम्मीदवार बांकीपुर के मैदान में, सुरक्षा की खास तैयारी, DM-SSP ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अनशन पर हैं तो सरकार...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अनशन पर हैं तो सरकार...'
मृत्युंजय तिवारी का दावा- पार्टी में तेजस्वी की नहीं सुनी जा रही, BJP बोली- RJD में मचेगी भगदड़
मृत्युंजय तिवारी का दावा- पार्टी में तेजस्वी की नहीं सुनी जा रही, BJP बोली- RJD में मचेगी भगदड़

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
264 रन, 5 शतक और 364 छक्के… लॉर्ड्स में अगर रोहित ने कहा अलविदा, तो ये 3 रिकॉर्ड शायद कभी नहीं टूटेंगे
264 रन, 5 शतक और 364 छक्के… लॉर्ड्स में अगर रोहित ने कहा अलविदा, तो ये 3 रिकॉर्ड शायद कभी नहीं टूटेंगे
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget