एक्सप्लोरर

Rajya Sabha By-Election: JDU प्रत्याशी अनिल हेगड़े के नामांकन में शामिल हुए सीएम, कहा- कभी कोई इच्छा प्रकट नहीं की

Rajya Sabha By-Election 2022: JDU उम्मीदवार अनिल हेगड़े को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि स्व० जार्ज फर्नांडिस के साथ ये काम किए हैं. इनकी उम्मीदवारी से सभी प्रसन्न हैं.

Rajya Sabha By-Election 2022: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) बिहार विधानसभा सचिव के कार्यालय में राज्यसभा उपचुनाव के लिए जदयू प्रत्याशी अनिल हेगड़े के नामांकन में शामिल हुए. नामांकन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यसभा उपचुनाव के लिए हमलोगों के उम्मीदवार अनिल हेगड़े हैं. इनकी उम्मीदवारी से सभी लोग प्रसन्न हैं. स्व० जार्ज फर्नांडिस के साथ ये बचपन से काम करते रहे हैं. इन्होंने कभी किसी चीज के लिए इच्छा प्रकट नहीं की, सब दिन पार्टी के लिए काम करते रहे, कभी किसी चीज की मांग नहीं की.

नीतीश कुमार ने कहा कि जार्ज साहब के नेतृत्व में हमलोग काम कर रहे थे, उस समय साथ में ये भी थे. जॉर्ज साहब के नहीं रहने के बाद भी पार्टी के लिए ये हमेशा काम करते रहे. पार्टी के सभी लोगों का मत हुआ कि इन्हें इस बार राज्यसभा के लिए मौका मिलना चाहिए. उसके बाद इन्हें उम्मीदवार बनाया गया. ये लगातार काम करने वाले व्यक्ति हैं, बहुत अच्छे स्वभाव के हैं. कोई व्यक्तिगत ख्वाहिश नहीं रखते हुए पार्टी के लिए निरंतर कार्य करते रहे. इनके उम्मीदवार बनने पर सभी लोगों का सहयोग और समर्थन मिला है, यह खुशी की बात है.

ये भी पढ़ें- Rajya Sabha Election: चुनाव से पहले JDU-RJD में तकरार! उपेंद्र कुशवाहा की बात पर जगदानंद बोले- दुश्मन ऐसा ही होना चाहिए

राज्यसभा उम्मीदवारों का नाम तय करेगी पार्टी

वहीं, अगले माह राज्यसभा के लिए होनेवाले नियमित चुनाव में उम्मीदवारी को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यसभा के लिए होने वाले नियमित चुनाव के उम्मीदवारों को लेकर समय आने पर पार्टी निर्णय लेगी. बता दें कि जदयू प्रत्याशी अनिल हेगड़े नामांकन में उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, उपमुख्यमंत्री रेणु देवी, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल सहित बिहार सरकार के कई मंत्री, सांसद और विधायक उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: मीसा भारती RJD की कमान संभालेंगी? जीतन राम मांझी की पार्टी का दावा, दो गुटों में बंटा राजद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: प्रशांत किशोर ने पवन सिंह को बताया 'दारूबाज', बांकीपुर में बोले- 'ये तो 12 बजे...'
प्रशांत किशोर ने पवन सिंह को बताया 'दारूबाज', बांकीपुर में बोले- 'ये तो 12 बजे...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
सीवान फायरिंग पर तेजस्वी यादव के आरोपों का BJP-JDU ने दिया जवाब, जानें क्या बोला सत्ता पक्ष?
सीवान फायरिंग पर तेजस्वी यादव के आरोपों का BJP-JDU ने दिया जवाब, जानें क्या बोला सत्ता पक्ष?
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
Embed widget