एक्सप्लोरर

VIDEO: 'कुछ लोग कहेंगे मैं BJP के एजेंडा से बाहर चल रहा हूं', राजीव प्रताप रूडी ने ऐसा क्यों कहा?

Rajiv Pratap Rudy Statement: लहेरियासराय के पोलो मैदान ऑडिटोरियम में विजन बिहार, एजेंडा - 2025 का आयोजन हो रहा था. इस दौरान बीजेपी सांसद का मंच से दर्द छलका.

दरभंगा: अपनी ही पार्टी में उपेक्षा से पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी (Rajiv Pratap Rudy) नाराज हैं. उन्होंने यहां तक कह दिया है कि कुछ लोग कहेंगे कि वो बीजेपी के एजेंडा से बाहर चल रहे हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी रविवार को दरभंगा में आयोजित 'दृष्टि बिहार एजेंडा 2025' के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उनका मंच से ही दर्द छलका.

लहेरियासराय के पोलो मैदान ऑडिटोरियम में विजन बिहार, एजेंडा - 2025 का आयोजन हो रहा था. रूडी ने कहा कि जिस मंच से आज वह भाषण दे रहे हैं उसी जगह 28 और 29 जनवरी को बीजेपी कार्यसमिति की बैठक थी. वे भी उस कार्यक्रम में पहुंचे थे लेकिन उन्हें मंच पर नहीं बुलाया गया. वे भी दर्शक दीर्घा में बैठ रहे और सभी नेताओं का भाषण सुनकर चले गए.

'हमारा आपका महत्व कहां रह गया?'

कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान राजीव प्रताप रूडी ने अपनी दिल की बात बता दी. कहा- "28-29 जनवरी को कार्यसमिति की बैठक थी, लेकिन उस मंच पर मुझे नहीं बुलाया गया था. इस बात से कोई तकलीफ नहीं है. तकलीफ होनी भी नहीं चाहिए क्योंकि हमारा और आपका महत्व कहां रह गया है. कोई क्यों अब आपको बुलाएगा. आप तो ऐसी ही अवेलेबल हैं न. आपका नोटिस कौन ले रहा है, आप तो एवेलेबल हैं."

बीजेपी सांसद ने कहा कि आपको तो किसी के साथ-साथ चलना है. आप सीढ़ी लगा दीजिएगा वह चढ़कर ऊपर चला जाएगा और सीढ़ी को मारकर नीचे फेंक देगा. आप वहीं रह जाइएगा. आपका तो काम ही वही है. इससे ज्यादा तो आपका काम नहीं है और दिखता भी नहीं है. कोई पूछेगा तो बोलिएगा कि रूडी वास्तव में नरेंद्र मोदी के असल सिपाही हैं. आगे कहा कि वह तो अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भी मंत्री रहे हैं और आज भी वह इतिहास दिख रहा है जो उन्होंने वहां पर कर दिखाया है. मोदी सरकार में भी मंत्री रहे हैं लेकिन मन उससे नहीं मान रहा था.

आगे है बिहारी फिर भी बिहार पिछड़ा क्यों?

पूर्व केंद्रीय मंत्री रूडी ने कहा कि बिहार के लोग देश ही नहीं विदेशों में भी अपने टैलेंट का जलवा बिखेर रहे हैं. हर क्षेत्र में बिहारी आगे है, पर बिहार पीछे है, ऐसा क्यों? नीति आयोग के आंकड़ों में बिहार की भयावह तस्वीर दिखाई पड़ती है.  बिहार से बाहर कार्यरत चार करोड़ बिहारी लगभग तीन लाख 36 हजार करोड़ रुपया बिहार भेजते हैं. उचित माहौल हो तो वे अपने राज्य में ही करोड़ो की आमदनी करते. साथ ही रोजगार सृजन भी होता.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'नीतीश कुमार ने बिहार को गर्त में धकेला, अब निकल पाना मुश्किल', फिर भड़के सुधाकर सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget