एक्सप्लोरर

पटना वासियों को तेजस का तोहफा, आज से दौड़ेगी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस राजधानी एक्सप्रेस स्पेशल

ट्रेन के सभी कोचों में पर्दे की जगह रोलर ब्लाइंड लगाए गए हैं, जो साफ-सफाई को आसान बनाते हैं. प्रत्येक कंपार्टमेंट में डस्टबिन उपलब्ध रहेंगे, जिससे कोचों में स्वच्छता बनाए रखने में मदद मिलेगी.

पटना: पूर्व मध्य रेल की सबसे प्रतिष्ठित और प्रीमियम ट्रेनों में से एक 02309 राजेंद्र नगर टर्मिनल-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन आज से तेजस रैक से चलेगी. वहीं, नई दिल्ली से राजेंद्र नगर टर्मिनल के लिए 02310 राजधानी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन गुरुवार से तेजस रैक से चलेगी. पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाने वाली 02309/02310 राजधानी एक्सप्रेस स्पेशल का परिचालन तेजस रेक से प्रारंभ हो जाने से संरक्षा में वृद्धि होगी, साथ ही यात्रियों को सुखद यात्रा अनुभव प्राप्त होगा.

सभी कोच के अंदर लगाए गए हैं एलसीडी डिस्प्ले 

मालूम हो कि तेजस रेल ऑटोमेटिक प्लग इंडोर प्रणाली के तहत सभी प्रवेश द्वार केंद्रीकृत रूप से नियंत्रित होगा और सभी प्रवेश द्वार के बंद होने तक ट्रेन नहीं चलेगी. यात्री सुरक्षा और संरक्षा के दृष्टिकोण से यह काफी महत्वपूर्ण है. सीसीटीवी कैमरा युक्त इस तेजस रेक के प्रत्येक कोच में यात्रियों को यात्रा संबंधी महत्वपूर्ण सूचनाएं जैसे अगला स्टेशन, शेष दूरी, आगमन/प्रस्थान का अपेक्षित समय, विलंब और सुरक्षा संबंधी संदेश के प्रदर्शन के लिए प्रत्येक कोच के अंदर 02 एलसीडी डिस्प्ले लगाए गए हैं.

आकर्षक आंतरिक बनावट करते हुए ऐसा बर्थ का प्रावधान किया गया है, जिससे यात्रियों को आरामदायक यात्रा का अनुभव प्राप्त हो. सभी कोचों में पर्दे की जगह रोलर ब्लाइंड लगाए गए हैं, जो साफ-सफाई को आसान बनाते हैं. प्रत्येक कंपार्टमेंट में डस्टबिन उपलब्ध रहेंगे, जिससे कोचों में स्वच्छता बनाए रखने में मदद मिलेगी.

आग लगने की स्थिति मेंलग जाएगा ऑटोमेटिक ब्रेक 

वातानुकूलित द्वितीय और तृतीय श्रेणी के कोचों में साइड लोअर बर्थ की बनावट में बदलाव लाते हुए उसे सिंगल पीस बेड का रूप दिया गया है, साथ ही ऊपर की बर्थ पर जाने के लिए सुविधाजनक व्यवस्था की गई है. सभी यात्री के लिए मोबाइल चार्जिंग पॉइंट दिया गया है. इन कोचों को आरामदायक बनाने और बेहतर यात्रा अनुभव के लिए बोगियों में एयर स्प्रिंग सस्पेंशन दिया गया है. सभी कोचों में ऑटोमेटिक फायर अलार्म और डिटेक्शन सिस्टम लगाए गए हैं. साथ ही ऐसी व्यवस्था की गई है कि आग लगने की स्थिति में ऑटोमेटिक ब्रेक लग जाएगा. इसी तरह संरक्षा में और सुधार के लिए नए वायरिंग के साथ व्हील स्लाइड प्रोटेक्शन डिवाइस लगाए गए हैं.

सभी कोचों में बायो-वैक्यूम टॉयलेट लगाए गए हैं, जो अच्छी फ्लशिंग के कारण शौचालय में बेहतर साफ-सफाई बनाए रखने में मदद पहुंचाता है. साथ ही इससे पानी की भी बचत होती है. शौचालय दुर्गंध नियंत्रण प्रणाली से युक्त है. छोटे बच्चे के साथ सफर कर रही महिला यात्रियों की सुविधा के लिए शौचालय में शिशु देखभाल हेतु ‘‘Infant Care Seat‘‘ का प्रावधान किया गया है.

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: CM नीतीश को 'PM मटेरियल' बताने वाले सुशील मोदी अब सवालों से कर रहे 'किनारा', कहा- नहीं करनी टिप्पणी

बिहार: नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का दावेदार नहीं मानती HAM! कहा- बयान देकर ना फैलाएं भ्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Patna News: मुख्य सचिव ने की पटना मेट्रो रेल परियोजना की समीक्षा, कई रूटों पर मेट्रो चलाने के लिए गए निर्णय
मुख्य सचिव ने की पटना मेट्रो रेल परियोजना की समीक्षा, कई रूटों पर मेट्रो चलाने के लिए गए निर्णय
'जबरन थोपी जा रही RSS की विचारधारा', मॉडल स्कूलों के भगवा रंग में रगने के फैसले पर RJD
'जबरन थोपी जा रही RSS की विचारधारा', मॉडल स्कूलों के भगवा रंग में रगने के फैसले पर RJD
बिहार विधानसभा में आज पेश होंगे कई अहम विधेयक, विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में
बिहार विधानसभा में आज पेश होंगे कई अहम विधेयक, विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर फिर धरने पर बैठे अभिजीत दीपके, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
LIVE: दीपके फिर धरने पर बैठे, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget