एक्सप्लोरर

बिहार: नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का दावेदार नहीं मानती HAM! कहा- बयान देकर ना फैलाएं भ्रम

दानिश रिजवान ने कहा, " सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं को लगता है कि उनके नेता बड़े नेता हैं. लेकिन देश की जनता, सांसद और संख्या बल तय करता है कि कौन प्रधानमंत्री बनेगा और कौन मुख्यमंत्री बनेगा."

पटना: क्या बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) की पार्टी सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) प्रधानमंत्री पद के काबिल नहीं समझती? ये सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि मंगलवार को हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के प्रवक्ता दानिश रिजवान (Danish Rizwan) ने स्पष्ट तौर पर कह दिया कि देश की जनता ने नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को देश का प्रधानमंत्री बनाया है. ऐसे स्थिति में एनडीए के लोगों को बयानबाजी करने से परहेज करना चाहिए. 

नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाया

पार्टी प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा, " पिछले कई दिनों से प्रधानमंत्री पद की दावेदारी को लेकर जो बातचीत चल रही है, वो कहीं से ठीक नहीं है. देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाया है, वहीं बिहार की जनता ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया है. ऐसी स्थिति में ये कॉमेंट करना कि हमारे नेता प्रधानमंत्री पद के दावेदार हैं, ये कहीं से ठीक नहीं है."

उन्होंने कहा, " सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं को लगता है कि उनके नेता बड़े नेता हैं. साथ ही नेता भी मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बनने का सपना देखते हैं. लेकिन देश की जनता, सांसद और संख्या बल तय करता है कि कौन प्रधानमंत्री बनेगा और कौन मुख्यमंत्री बनेगा. हमें लगता है कि एनडीए के नेताओं को इस तरह की बयानबाजी से परहेज करना चाहिए. ये कहीं से गठबंधन हित में ठीक नहीं है. इससे भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है." 

बीजेपी नेताओं को कुशवाहा की दो टूक

जेडीयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को पीएम मैटेरियल बताते हुए सोमवार को कहा था कि वह बिहार के मुख्यमंत्री के लिए सत्ता की सर्वोच्च सीट का दावा नहीं कर रहे हैं. लेकिन ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई तो संख्या बल की समस्या नहीं होगी. दरअसल, वह बिहार बीजेपी के कुछ नेताओं की उस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री बनने के लिए 272 सांसदों के समर्थन की आवश्यकता होती है और जनता दल (यूनाइटेड) के अपने दम पर इतनी सीटें जीतने की संभावना नहीं है.

यह भी पढ़ें -

Politics: मथुरा में मांस और शराब की बिक्री पर रोक, HAM ने कहा- पहले बिहार सोचता है उसके बाद कोई और राज्य

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री की PM मोदी से ‘तुलना’, JDU सांसद ने नीतीश कुमार को बताया ज्यादा बेहतर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोपालगंज: बिना नियुक्ति टीचर के खाते में पहुंचे 17.49 लाख, शिक्षा विभाग में हड़कंप
गोपालगंज: बिना नियुक्ति टीचर के खाते में पहुंचे 17.49 लाख, शिक्षा विभाग में हड़कंप
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
नवादा: पति के 6 टुकड़े कर फेंका था शव, अब पत्नी को मिली उम्रकैद की सजा
नवादा: पति के 6 टुकड़े कर फेंका था शव, अब पत्नी को मिली उम्रकैद की सजा
बेगूसराय में दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ा
बेगूसराय में दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget