एक्सप्लोरर

राजा रघुवंशी हत्याकांड: पत्नी सोनम को गाजीपुर से लाया गया पटना, सामने आया VIDEO

Raja Raghuvanshi Murder Case: सोमवार की रात सोनम को गाजीपुर में जिला जज की अदालत में पेश किया गया था. इसके बाद उसे पटना लाया गया है. आज यहां से पुलिस कड़ी सुरक्षा में सोनम को लेकर गुवाहाटी जाएगी.

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में गिरफ्तार आरोपी पत्नी सोनम को शिलॉन्ग की पुलिस गाजीपुर से (सड़क मार्ग से) पटना के फुलवारी शरीफ थाने लेकर पहुंच गई है. सोमवार (09 जून, 2025) की देर रात करीब 12:30 बजे उसको पुलिस पटना के लिए लेकर चली थी. पटना पहुंचने में टीम को करीब पांच घंटे लग गए. 

दोपहर में पटना से गुवाहाटी लेकर जाएगी पुलिस

मंगलवार की सुबह 5:15 बजे के आसपास पुलिस उसको लेकर पटना आई है. शिलॉन्ग की पुलिस को 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिली है. सोमवार की रात में ही सोनम को गाजीपुर में जिला जज की अदालत में पेश किया गया था. पटना से आज (मंगलवार) दोपहर 12:25 बजे हवाई जहाज से पुलिस कड़ी सुरक्षा में सोनम को लेकर गुवाहाटी जाएगी. फिर वहां से सड़क मार्ग से शिलॉन्ग लेकर जाएगी. पटना के फुलवारी शरीफ थाने में सोनम को रखा गया है जहां का वीडियो भी सामने आया है.

क्या है पूरा मामला?

आरोप है कि सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची थी. इसके लिए कॉन्ट्रैक्ट किलर्स से मुलाकात भी की थी. राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलॉन्ग की पुलिस को तीन आरोपियों- आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और राज सिंह कुशवाह की 7 दिनों की ट्रांजिट रिमांड मिली है. 

यह बात सामने आई है कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर हत्या की पूरी योजना बनाई थी. यही नहीं, इस साजिश को अंजाम देने के लिए जिन चार कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को बुलाया गया था उन्हें भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अब मेघालय की पुलिस सोनम को शिलॉन्ग ले जाकर उससे इस हत्याकांड से जुड़े हर एंगल पर पूछताछ करेगी ताकि यह साफ हो सके कि साजिश की शुरुआत कहां से हुई, इसमें और कौन-कौन शामिल हैं एवं हत्या क्यों कराई गई? 

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि यह कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था, बल्कि सोच-समझकर सब कुछ किया गया था. योजनाबद्ध तरीके से हत्या की गई है.

बता दें कि राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम हनीमून पर गए थे. 23 मई को मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र से लापता हो गए थे. 2 जून को राजा का शव एक खाई में मिला, जबकि उनकी पत्नी सोनम की तलाश जारी थी. इसके बाद बीते सोमवार को सोनम ने गाजीपुर में सरेंडर कर दिया. बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़ें- Tej Pratap Yadav: लालू के बेटे तेज प्रताप यादव ने शेयर की एक और तस्वीर, बोले- 'अंधेरा जितना गहरा…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अल्लाह के सिवा कोई खुदा नहीं', ओवैसी-इकरा से लेकर आगा तक, मुस्लिम सांसदों ने बताया क्यों नहीं गाते वंदे मातरम
'अल्लाह के सिवा कोई खुदा नहीं', ओवैसी-इकरा से लेकर आगा तक, मुस्लिम सांसदों ने बताया क्यों नहीं गाते वंदे मातरम
बिहार: भर्ती एग्जाम से पहले पटना में परीक्षा माफिया गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला
बिहार: भर्ती एग्जाम से पहले पटना में परीक्षा माफिया गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला
IND VS SA: 'इससे फर्क नहीं पड़ता कि...' प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद क्या बोल गए हार्दिक पंड्या, बयान वायरल
IND VS SA: 'इससे फर्क नहीं पड़ता कि...' प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद क्या बोल गए हार्दिक पंड्या, बयान वायरल
Tere Ishk Mein BO Day 5: 'धुरंधर' के आगे भी खूब नोट बटोर रही 'तेरे इश्क में', लेकिन हिट होने के लिए चाहिए अभी इतने करोड़
'धुरंधर' के आगे भी खूब नोट बटोर रही 'तेरे इश्क में', लेकिन हिट होने के लिए चाहिए अभी इतने करोड़

वीडियोज

Crime News:लेडी कांस्टेबल के जाल में इंस्पेक्टर ?| Crime News
Madhya Pradesh News: बिटिया ने दिखाया नेताजी को 'आईना'! देर से आना सांसद को पड़ गया भारी
Rahul Gandhi on Vote Chori: वोट चोरी पर राहुल फुस्स 'बम'! | ABP News
UP Election 2027: सदन में अखिलेश..27 पर फोकस विशेष | CM Yogi | Akhilesh| Bharat Ki Baat with Pratima
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी विवाद बढ़ा… चुनाव आयोग पर उठ रहे बड़े सवाल! | Seedha Sawal | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अल्लाह के सिवा कोई खुदा नहीं', ओवैसी-इकरा से लेकर आगा तक, मुस्लिम सांसदों ने बताया क्यों नहीं गाते वंदे मातरम
'अल्लाह के सिवा कोई खुदा नहीं', ओवैसी-इकरा से लेकर आगा तक, मुस्लिम सांसदों ने बताया क्यों नहीं गाते वंदे मातरम
बिहार: भर्ती एग्जाम से पहले पटना में परीक्षा माफिया गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला
बिहार: भर्ती एग्जाम से पहले पटना में परीक्षा माफिया गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला
IND VS SA: 'इससे फर्क नहीं पड़ता कि...' प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद क्या बोल गए हार्दिक पंड्या, बयान वायरल
IND VS SA: 'इससे फर्क नहीं पड़ता कि...' प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद क्या बोल गए हार्दिक पंड्या, बयान वायरल
Tere Ishk Mein BO Day 5: 'धुरंधर' के आगे भी खूब नोट बटोर रही 'तेरे इश्क में', लेकिन हिट होने के लिए चाहिए अभी इतने करोड़
'धुरंधर' के आगे भी खूब नोट बटोर रही 'तेरे इश्क में', लेकिन हिट होने के लिए चाहिए अभी इतने करोड़
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
इजरायल में 100000 कमाए तो भारत में हो जाएंगे कितने रुपये? रकम सुनकर उड़ जाएंगे होश
इजरायल में 100000 कमाए तो भारत में हो जाएंगे कितने रुपये? रकम सुनकर उड़ जाएंगे होश
स्मोकिंग नहीं करता था 37 साल का यह शख्स, फिर क्यों डलवाने पड़े 2 हार्ट स्टंट? डॉक्टर ने बताई डराने वाली वजह
स्मोकिंग नहीं करता था 37 साल का यह शख्स, फिर क्यों डलवाने पड़े 2 हार्ट स्टंट? डॉक्टर ने बताई डराने वाली वजह
राहुल गांधी या प्रियंका गांधी, जानें दोनों में से कौन है ज्यादा पढ़ा लिखा?
राहुल गांधी या प्रियंका गांधी, जानें दोनों में से कौन है ज्यादा पढ़ा लिखा?
Embed widget