एक्सप्लोरर

बिहार में नए राजनीतिक समीकरण पर चर्चा शुरू, पासवान की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी ने चिराग से काफी देर की मुलाकात

राहुल गांधी का चिराग पासवान के आवास पर पहुंचना इस मायने में भी अहम माना जा रहा है कि कई विपक्षी दल इन दिनों चिराग से नजदीकी बढ़ाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं.

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पहली पुण्यतिथि के मौके पर उनके बेटे चिराग पासवान ने शुक्रवार शाम को दिल्ली में अपने आवास पर एक कार्यक्रम आयोजित किया. इस कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राजद सुप्रीमो लालू यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, सीपीआईएम नेता सीताराम येचुरी समेत कई नेता शामिल हुए.

राहुल गांधी ने 12 जनपथ स्थित पासवान के आवास पर पहुंचकर चिराग से काफी देर मुलाकात की, जिसके बाद बिहार में नए राजनीतिक समीकरण बनने की चर्चा शुरू हो गई. कांग्रेस और लोक जनशक्ति पार्टी (पासवान) अगले चुनाव में साथ आ सकते हैं. फिलहाल 30 अक्टूबर को होनेवाले उप चुनाव में बिहार में सभी पार्टियों ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. हालांकि इस दौरान वहां मौजूद बिहार पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव से भी राहुल गांधी ने मुलाकात की.

इसके बाद कांग्रेस नेता राहुल ने ट्वीट कर कहा, 'रामविलास पासवान जी की प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि. इस अवसर पर लालू प्रसाद यादव जी से भी भेंट हुई. उन्हें स्वस्थ देखकर अच्छा लगा.'

उपचुनाव में आरजेडी और कांग्रेस साथ नहीं
हाल ही में आरजेडी और कांग्रेस का गठबंधन उपचुनाव के लिए टूट गया है. दोनों पार्टियों ने आमने-सामने उम्मीदवारों का ऐलान किया है. कांग्रेस ने आरजेडी पर राजधर्म न निभाने का आरोप भी लगाया. खास बात ये है कि राहुल गांधी और चिराग की ये मुलाकात ऐसे समय पर हुई है, जब रामविलास पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी दो गुटों में बट गई है. चुनाव आयोग ने दोनों गुटों को उनके चुनाव चिन्ह व पार्टी नाम भी दे दिया है. चिराग गुट को हेलीकॉप्टर चुनाव चिन्ह मिला है.

वहीं दूसरी तरफ पटना में चिराग के चाचा और रामविलास पासवान के भाई, केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने भी एक अलग पुण्यतिथि का आयोजन किया. जिसमें लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पहुंचे, जो भविष्य में एक नए समीकरण की शुरूआत भी हो सकती है. पारस ने तेज प्रताप का बड़े ही गर्मजोशी से स्वागत किया. पशुपति पारस की अगुवाई वाले गुट को चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी नाम दिया है और चुनाव चिन्ह सिलाई मशीन दी है.

ये भी पढ़ें-
Bihar Panchayat Election: ईवीएम में गड़बड़ी के कारण रद्द हुआ वार्ड सदस्य का चुनाव, जल्द दूसरी तिथि की होगी घोषणा

तेज प्रताप का 'इमोशनल कार्ड', कहा- मेरा ना सही मां और दीदी का स्टार प्रचारकों की सूची में होना चाहिए था नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो आज भाई वीरेंद्र उपमुख्यमंत्री रहता', RJD विधायक का खुलासा!
'...तो आज भाई वीरेंद्र उपमुख्यमंत्री रहता', RJD विधायक का खुलासा!
झारखंड में लाठीचार्ज पर JDU का बड़ा बयान, 'एक तरफ तो हेमंत सोरेन…'
झारखंड में लाठीचार्ज पर JDU का बड़ा बयान, 'एक तरफ तो हेमंत सोरेन…'
सुनील शेट्टी CM सम्राट से मिले, बिहार में शूट करेंगे फिल्म, क्या बातें हुईं?
सुनील शेट्टी CM सम्राट से मिले, बिहार में शूट करेंगे फिल्म, क्या बातें हुईं?
झारखंड छात्र आंदोलन: CM सम्राट की 'चिंता' पर कांग्रेस भड़की, 'वास्तव में…'
झारखंड छात्र आंदोलन: CM सम्राट की 'चिंता' पर कांग्रेस भड़की, 'वास्तव में…'

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget