एक्सप्लोरर

Bihar Panchayat Election: ईवीएम में गड़बड़ी के कारण रद्द हुआ वार्ड सदस्य का चुनाव, जल्द दूसरी तिथि की होगी घोषणा

छठियांव पंचायत से एक पोलिंग एजेंट सहित छह लोगों को हिरासत में लिया गया. भोरे में शाम के सात बजे तक 58 प्रतिशत मतदान हुआ. कई मतदान केंद्रों पर देर शाम तक मतदाताओं की कतार लगी रही.

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे प्रखंड में शुक्रवार को पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया गया. हालांकि, मतदान के दौरान भोरे प्रखंड के रकबा पंचायत के एक बूथ पर वार्ड सदस्य के पद का चुनाव रद्द कर दिया गया है. ईवीएम में प्रिंटिंग में हुई गलती के कारण चुनाव को रद्द किया गया है. अब जल्द ही दोबारा मतदान की तिथि की घोषणा की जायेगी. बताया जाता है कि रकबा पंचायत के वार्ड नंबर-13 में वार्ड सदस्य पद के लिए बूथ संख्या-190 प्रयाग हाईस्कूल में मतदान हुआ. लेकिन ईवीएम में चुनाव चिन्ह की प्रिंटिंग गलत हो गई थी, जिसकी शिकायत प्रत्याशियों ने निर्वाची पदाधिकारी से की थी. 

जांच में मामला सही पाए जाने पर निर्वाची पदाधिकारी सह भोरे बीडीओ संजय कुमार ने वार्ड सदस्य पद का चुनाव रद्द करने का फैसला लिया. बीडीओ ने बताया कि प्रिंटिंग में गलती होने के कारण मतदान केंद्र संख्या-190 पर हुए वार्ड सदस्य का चुनाव रद्द कर दिया गया गया है. जल्द ही मतदान की तिथि घोषित की जायेगी.

मतदाताओं ने बीडीओ को खदेड़ा

वहीं, भोरे प्रखंड की सभी 17 पंचायतों में उत्सवी माहौल में मतदाताओं ने गांव की सरकार चुनने के लिए मतदान किया. शाम छह बजे तक लगभग सभी मतदान केंद्र सुनसान दिखे. इक्का-दुक्का मतदान केंद्रों पर दर्जनों की संख्या में मतदाताओं की भीड़ मतदान के लिए कतारबद्ध रही. दूसरी तरफ प्रखंड की हुस्सेपुर पंचायत के तिवारी चकिया गांव में बैकुंठपुर बीडीओ द्वारा मतदाताओं के साथ बदसलूकी करने पर भड़के लोगों ने बीडीओ को खदेड़ दिया. इससे वहां कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. बाद में मौके पर पहुंचे डीएम और एसपी के निर्देश पर कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया गया. 

छह लोगों को हिरासत में लिया गया

इधर, छठियांव पंचायत से एक पोलिंग एजेंट सहित छह लोगों को हिरासत में लिया गया. भोरे में शाम के सात बजे तक 58 प्रतिशत मतदान हुआ. कई मतदान केंद्रों पर देर शाम तक मतदाताओं की कतार लगी रही. मतदान का कार्य स्वच्छ एवं पारदर्शी माहौल में हो गया. हालांकि, कुछ मतदान केंद्रों पर प्रत्याशियों और समर्थकों के बीच तकरार होने की खबरें मिली हैं.

1451 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में भोरे में हुए मतदान कार्य के बाद लगभग 1451 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम और बैलेट बॉक्स में बंद हो गई है. बता दें कि प्रखंड में शुक्रवार को कुल 435 पदों पर प्रतिनिधि चुनने के लिए मतदान हुआ. इसमें जिला पर्षद सदस्य के दो, मुखिया के 17, सरपंच के 17, बीडीसी के 24, वार्ड सदस्य के 230 तथा पंच के 145 पद शामिल हैं. अब उनकी किस्मत का फैसला रविवार को मतगणना के बाद ही होगा.

यह भी पढ़ें -

BPSC 65th Result 2021: आरा के आदित्य ने परीक्षा में हासिल की सफलता, घर पर रह कर खुद से करते थे तैयारी

Bihar Panchayat Election: मतदान के दौरान बवाल, गड़बड़ी का आरोप लगाकर प्रत्याशी के समर्थकों ने किया हंगामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले- योगी जी को अगर संविधान का ज्ञान होता...
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले- योगी जी को अगर संविधान का ज्ञान होता...
Xप्लेन: असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की कैटेगरी में क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? यहां पढ़ें
असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की कैटेगरी में क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर?

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
Embed widget