एक्सप्लोरर

राहुल गांधी का PM मोदी पर वार, बताया-'रावण और झूठा', क्या फिर कांगेस को भारी पड़ेगा राहुल गांधी का बयान?

चुनावों में मतदाताओं का भरोसा जीतने के लिए कांग्रेस प्रधानमंत्री पर लगातार वार कर रही है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रैली में पीएम मोदी पर पर्सनल अटैक किया जबकि पहले भी वो ऐसा कर चुके हैं और इसका उन्हें कोई फायदा नहीं मिला था. क्या इस बार भी ऐसा होने जा रहा है.

बिहार: विधानसभा चुनावों को लेकर सरकार और विपक्ष जनता का विश्वास और जीत हासिल करने में जुटी है. वहीं, कांग्रेस चुनावों में मतदाताओं का भरोसा जीतने के लिए बीजेपी समेत प्रधानमंत्री पर लगातार वार कर रही है. कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रैली में पीएम मोदी को रावण कह दिया. लेकिन इस तरह के पर्सनल अटैक का फायदा बीजेपी को चुनावों में मिलता रहा है. क्या इस बार भी पीएम मोदी को कांग्रेस के इन शब्दों का फायदा मिल सकेगा?

आपको बता दें, कांग्रेस लगातार कड़े शब्दों का उपयोग कर जनता का भरोसा जीतने में जुटी है. इससे पहले कांग्रेस की ओर से मोदी के लिए तरह-तरह के शब्दों का इस्तेमाल करते देखा है. मौत का सौदागर, भस्मासुर, हिटलर, नीच, नालायक, औरंगजेब, तुगलक जैसे शब्दों का उपयोग कांग्रेस ने मोदी के लिए किया है. लेकिन मोदी हर बार इन्हीं शब्दों को सीढ़ी बनाकर सत्ता के शिखर पर पहुंच गए.

बिहार में जो नीतीश ने जनता के साथ किया मोदी देश के साथ कर रहे हैं- राहुल

अब राहुल गांधी ने पीएम मोदी को अब रावण कह दिया. उन्होंने कल वालमीकि नगर की रैली में कहा कि आमतौर पर दशहरे में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाते हैं. पहली बार देखने को मिला कि पंजाब में दशहरे पर नरेंद्र मोदीजी, अंबानीजी और अडानीजी के पुतले जलाए जा रहे हैं. राहुल बिहार के वाल्मीकिनगर में महागबंधन के लिए प्रचार करने पहुंचे थे. बंद चीनी मिलों पर प्रधानमंत्री के वादे की याद दिला रहे थे लेकिन हमले के चक्कर में शब्दों की मर्यादा पर कुछ आगे निकल गए. राहुल ने कहा कि आज हिंदुस्तान का किसान मोदीजी का पुतला क्यों जला रहा है?  नीतीश जी ने 2006 में बिहार के साथ जो किया, वो आज मोदीजी 2020 में पूरे पंजाब, बिहार, हिंदुस्तान के साथ कर रहें हैं.

पीएम मोदी ने 2 करोड़ रोजगार देने का किया था झूठा वादा- राहुल

राहुल यहीं नहीं रुके, प्रधानमंत्री को झूठा भी कह दिया. हमारे पीएम दिनभर बिहार के सीएम के साथ भाषण देते हैं. कहते हैं- मैं चीनी दूंगा, फिर एकसाथ चाय पिएंगे. कभी दूसरे देशों की बात करते हैं. मगर देश के सामने रोजगार की सबसे बड़ी समस्या है. अब पीएम नहीं कहते कि मैं 2 करोड़ रोजगार दूंगा. जानते हैं कि झूठ बोला था. मैं गारंटी देता हूं और आज कह दें कि मैं 2 करोड़ रोजगार दूंगा तो शायद भीड़ उनको भगा दे.

ये पहली बार नहीं है कि वोट के लिए कांग्रेस ने पीएम मोदी पर पर्सनल अटैक किया हो. 2007 में गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान सोनिया गांधी ने नरेंद्र मोदी को 'मौत का सौदागर' कहा था, तब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे.

सोनिया के बयानों को 2014 में मोदी ने हथियार बना लिया था

सोनिया के इस बयान का कांग्रेस को भारी नुकसान हुआ और राज्य में बीजेपी की फिर से सरकार बनी. 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान सोनिया गांधी ने मोदी पर जहर की खेती करने का आरोप लगाया था. लेकिन इस वार को भी मोदी ने अपना हथियार बना लिया. मोदी के पक्ष में जबरदस्त लहर बनी और बीजेपी सत्ता में आ गई. 2019 के लोकसभा चुनाव में भी राहुल गांधी ने रैलियों में चौकीदार चौर है के नारे लगवाए.  लेकिन जब नतीजे आए तो कांग्रेस चारों खाने चित्त हो गई

अब बिहार चुनाव में एक फिर राहुल ने 2019 वाली गलती फिर दोहराई है, सवाल है क्या इस बार भी कांग्रेस और महागबंधन को इसका खामियाजा उठाना पड़ेगा?

यह भी पढ़ें.

बिहार चुनाव: पहले चरण में 71 सीटों पर 53.54 फीसदी मतदान, 1066 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद

मध्य प्रदेश उपचुनाव से पहले दिग्विजय सिंह का ऑडियो वायरल, सपा के उम्मीदवार से सौदेबाजी करते दे रहे सुनाई

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Patna News: पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
Munger News: दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
CJP प्रोटेस्ट: कनॉट प्लेस के जल्दी बंद करने वाले आदेश पर भड़के RJD सांसद मनोज झा, 'अगर इस…'
CJP प्रोटेस्ट: कनॉट प्लेस के जल्दी बंद करने वाले आदेश पर भड़के RJD सांसद मनोज झा, 'अगर इस…'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget