एक्सप्लोरर

चुनावी मंच में तब्दील हुई रघुवंश बाबू की श्रद्धांजलि सभा, तेजस्वी यादव ने की बयानबाजी, JDU MLA ने किया ये काम

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में जो अभी हालात हैं, रघुवंश बाबू होते तो अभी सड़कों पर होते और इस सरकार और सरकार की नीतियों का विरोध करते दिखते.

वैशाली: बिहार में चुनावी बिगुल बज चुका है. ऐसे में हर मौके को अवसर में बदला जा रहा है या यूं कहें कि आपदा को अवसर में बदलने का खेल शुरू हो चुका है. ताजा मामला बिहार के वैशाली में दिखा जहां रघुवंश प्रसाद सिंह के ब्रह्मभोज में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कार्यक्रम को चुनावी मंच बना दिया और गमगीन माहौल में चुनावी हुंकार भरते दिखे.

राजनीति चमकाते दिखे नेता

इधर, स्थानीय जेडीयू एमएलए ने भी अपने पार्टी के प्रचार का मौका नहीं छोड़ा और नैतिकता को ताख पर रखकर कार्यक्रम स्थल के आसपास पार्टी का बैनर-पोस्टर लगवा दिया. कद्दावर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के ब्रह्मभोज कार्यक्रम के दौरान आरजेडी और जेडीयू नेता अपनी-अपनी राजनीती चमकाते दिखे.

सड़क पर दिखते रघुवंश बाबू

बता दें कि तेजस्वी यादव अपने दल के नेताओं और विधायकों के साथ रघुवंश प्रसाद सिंह के श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने महनार पहुंचे थे. लेकिन, श्रधांजलि सभा में रघुवंश सिंह को श्रद्धा के फूल चढ़ाने के तुरंत बाद वो चुनावी मोड में आ गए. तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में जो अभी हालात हैं, रघुवंश बाबू होते तो अभी सड़कों पर होते और इस सरकार और सरकार की नीतियों का विरोध करते दिखते.

जनता मौजूदा सरकार को नकार देगी

वहीं, अपने पिता लालू यादव के ट्वीट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि लालू जी ने ट्वीट करके कहा है कि जागो बिहारी, करो तैयारी. ऐसे में यह सरकार जिसने लोगों पर लाठी चलवाई, मजदूर को पलायन करने पर मजबूर किया, किसानों का शोषण किया, उस सरकार को बिहार की जनता इस बार नकार देगी.

कार्यक्रम स्थल पर लगाया बैनर-पोस्टर

इधर, रघुवंश प्रसाद सिंह के श्रद्धांजलि कार्यक्रम के जगह पर स्थानीय जेडीयू एमएलए ने पार्टी नेता नीतीश कुमार और खुद की तस्वीर वाली बैनर और तोरणद्वार लगवाया, जिसमें क्षेत्र के मतदाताओं से वोट देने की अपील है. मालूम हो कि चुनाव के तारीखों के घोषणा के साथ ही अचार संहिता लागू हो गई है. आचार संहिता के नियमों के अनुसार कोई पार्टी प्रचार के लिए बैनर या पोस्टर नहीं लगा सकती. लेकिन राजनेता हर मौके पर अपनी राजनीति चमकाने में लगे हुए हैं.

यह भी पढ़ें:

बिहार: मदन मोहन झा, अखिलेश सिंह समेत कांग्रेस के 7 नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, जानें- क्या है पूरा मामला

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा- बिहार में एकजुट है NDA, मिलकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tejashwi Lokbhawan March LIVE: RJD नेता तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
बिहार: सभी जिलों में बनेगी दंगा निरोधी दस्ता इकाई, सम्राट सरकार का फैसला
बिहार: सभी जिलों में बनेगी दंगा निरोधी दस्ता इकाई, सम्राट सरकार का फैसला
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD मार्च में मीसा भारती बोलीं- ‘युवाओं के भविष्य की हत्या कर रही सरकार’
RJD मार्च में मीसा भारती बोलीं- ‘युवाओं के भविष्य की हत्या कर रही सरकार’

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget