एक्सप्लोरर

पुष्पम प्रिया को पसंद नहीं आया लालू-नीतीश का 'ओ बेटा जी', इस अंदाज में कसा तंज

पुष्पम ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि बिहार की क़िस्मत! किसी ने मनोरंजन के लिए यह बेहतरीन आर्टवर्क भेजा. लेकिन मुझे बहुत मज़ा नहीं आया क्योंकि इसमें जिन दो नक़ली नेताओं का चित्रण किया गया है उनको जब भी मैं देखती हूँ मुझे बिहार के लिए बहुत दुख और अफ़सोस होता है.

पटना: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ नया और क्रिएटिव देखने को मिल जाता है. आजकल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू यादव की एक वीडियो बीते दो-तीन दिनों से सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रही है. वीडियो में दोनों नेता 'ओ बेटा जी...' गाना गाते नज़र आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. लेकिन द पलूरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौदरी को लालू-नीतीश का ' ओ बेटा जी...' पसंद नहीं आ रहा. ऐसे में उन्होंने ट्वीट कर दोनों पर तंज कसा है.

पुष्पम ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि बिहार की क़िस्मत! किसी ने मनोरंजन के लिए यह बेहतरीन आर्टवर्क भेजा. लेकिन मुझे बहुत मज़ा नहीं आया क्योंकि इसमें जिन दो नक़ली नेताओं का चित्रण किया गया है उनको जब भी मैं देखती हूँ मुझे बिहार के लिए बहुत दुख और अफ़सोस होता है.

उन्होंने कहा कि 30 साल में जब पूरा देश आर्थिक सुधारों के दौर में आगे बढ़ रहा था, बिहार लालू-नीतीश (और दिल्ली के उनके दो पार्टनरों) की ठग राजनीति में फंसा रह गया. 15-15 साल की तानाशाही वाले बहुमत की सरकार से बेहतरी की अपेक्षाएँ होती हैं, उनसे जो न्याय और सुशासन के जुमलों पर सत्ता हथियाते हैं.

पुष्पम ने लिखा, " इनकी क़िस्मत की हवा के नरम-गरम होने के बीच यह तो तय है कि बिहार की क़िस्मत इन दोनों की राजनीति की विदाई से ही बदलेगी, लेकिन फिर बिहार की क़िस्मत को बाबूजी-बेटाजी की राजनीति की हवा न लग जाए. #30YearsLockdown"

मालूम हो कि पुष्पम प्रिया चौधरी ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति में अखबारों में इश्तेहार देने के साथ एंट्री मार कर सबको चौंका दिया था. द पलूरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी ने खुद को बिहार विधानसभा चुनाव में सीएम उम्मीदवार घोषित किया था. उन्होंने दो विधानसभा क्षेत्र से अपनी दावेदारी पेश की थी. हालांकि दोनों ही जगह उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget