एक्सप्लोरर

Bihar News: पूर्णिया में ई रिक्शा पर सवार महिला की गोली मारकर हत्या, ऑटो रोक कर बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

Purnea News: मामला जलालगढ़ थाना क्षेत्र का है. मृतका की पहचान रामबाग निवासी ललन यादव की 38 वर्षीय पत्नी पिंकी कुमारी के रूप में हुई है. वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पूर्णिया: जिले के जलालगढ़ में गुरुवार की रात ई रिक्शा से जा रही 38 वर्षीय महिला को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या (Purnea News) कर दी. मृतक महिला की पहचान रामबाग निवासी ललन यादव की 38 वर्षीय पत्नी पिंकी कुमारी के रूप में हुई है. पिंकी कुमारी अपने दो बच्चों और पति के साथ पूर्णिया के रामबाग से अपने मायके अररिया दुर्गापूजा मनाने जा रही थी. इस दौरान रास्ते में जलालगढ़ थाना के समीप बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने ई रिक्शा का पीछा करते हुए ड्राइवर को रोकने का इशारा किया. ड्राइवर जब तक कुछ समझ पाता तब तक बदमाशों ने गोली चला दी.

ससुराल वालों पर परिजनों ने लगाया आरोप

बताया जा रहा है कि बदमाशों द्वारा चलाई गई पहली गोली पिंकी कुमारी को नहीं लगी. इसके बाद बदमाशों ने एक के बाद एक ताबड़तोड़ दो गोलियां दाग दी, जिसमे एक गोली महिला को लग गई. गोली बरसाने के बाद बदमाश बाइक से जलालगढ़ की तरफ फरार हो गए. स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालगढ़ लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं, मृतका के भाई ने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन्हीं लोगों ने मरवा दिया है.

जांच में जुटी पुलिस

पिंकी की छोटी बेटी, जो उस समय उसी ई रिक्शा पर थी उसने बताया कि बाइक सवार बदमाश ने पहले ई रिक्शा को रोकने का इशारा किया और इसके बाद फायरिंग शुरू कर दी. वहीं, इस मामले को लेकर जलालगढ़ थाना के थानाध्यक्ष राजेश कुमार के द्वारा मृतक महिला के परिजनों के फर्द बयान को दर्ज कर लिया गया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ये भी पढ़ें: Bihar News: मुजफ्फरपुर में 10 वर्षीय बच्चे के अपहरण का साजिशकर्ता निकला ITBP जवान, 72 घंटे के अंदर पुलिस ने किया खुलासा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget