एक्सप्लोरर

अनफिट पाए जाने पर जबरिया रिटायर वाले आदेश का विरोध! बिहार पुलिस एसोसिएशन ने उठाई आवाज

Bihar News: बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा कि पुलिसकर्मियों पर बहुत जवाबदेही रहती है. वे इस मसले पर एसोसिएशन के लोगों के साथ वरीय अधिकारियों से मुलाकात करेंगे.

Bihar News: बिहार में अनफिट पुलिसकर्मियों को जबरिया रिटायर किया जा सकता है. इस आदेश से पुलिस महकमे में खलबली मची है. अब बिहार पुलिस असोसिएशन ने इस आदेश को लेकर चिंता जाहिर की है. मंगलवार (11 फरवरी) को बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि बहुत सारे ऐसे पुलिसकर्मी हैं जिनका फील्ड वर्क रहता है और बहुत सारे ऐसे पुलिसकर्मी हैं उनका ऑफिस वर्क रहता है. जो पुलिसकर्मी फील्ड वर्क में काम करने में सक्षम नहीं हैं वैसे पुलिसकर्मियों से ऑफिस में काम लिया जाए.

'वरीय अधिकारियों से मिलकर रखेंगे अपनी बात'

मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा कि पुलिसकर्मियों पर बहुत जवाबदेही रहती है. बच्चों की पढ़ाई से लेकर बच्चों की शादी से और जीवन यापन तक. उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस मुख्यालय को इस पर विचार करना चाहिए. जो आदेश जारी हुआ है इसको लेकर हम अपने एसोसिएशन के लोगों के साथ वरीय अधिकारियों से मुलाकात करेंगे. अपनी बात रखेंगे.

आगे कहा कि जबरिया शब्द बिल्कुल ठीक नहीं है. पुलिसकर्मी तो हर परिस्थिति में अपने कर्तव्य पर डटे रहते हैं. पुलिस वालों के बारे में भी सोचना होगा. वैसे पुलिसकर्मी जो मेडिकल जांच में फील्ड से लेकर ऑफिस में भी काम करने में सक्षम नहीं हैं उन पर कोई भी निर्णय लिया जा सकता है. जो पूरी तरह अनफिट हैं वैसे पुलिसकर्मियों को स्वेच्छा से वीआरएस ले लेना चाहिए. बिहार पुलिस मुख्यालय से जो आदेश जारी हुआ है ऐसा आदेश केंद्र सरकार की ओर से भी दिया गया था. कई अन्य राज्यों में भी लागू है. बिहार में पहले भी इस तरह का आदेश आया था. उस समय भी हम लोगों ने पुलिस मुख्यालय का रुख किया था. अधिकारियों से मिलकर बात रखी थी.

बता दें बिहार पुलिस मुख्यालय की तरफ से सभी एसएसपी और एसपी को स्वास्थ्य संबंधी अयोग्य पुलिसकर्मियों को चिह्नित करने का आदेश दिया गया है. सिपाही से लेकर डीएसपी स्तर के अधिकारियों की लिस्ट बनेगी. उनकी रिपोर्ट तैयार कर भेजने के लिए कहा गया है. जो अनफिट रहेंगे उनको पूरी प्रक्रिया का पालन करते हुए जबरिया रिटायर करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है. 

यह भी पढ़ें- केजरीवाल के साथ जो दिल्ली में हुआ वही बिहार में तेजस्वी संग होगा? दिलीप जायसवाल ने बताई वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: प्रशांत किशोर ने पवन सिंह को बताया 'दारूबाज', बांकीपुर में बोले- 'ये तो 12 बजे...'
प्रशांत किशोर ने पवन सिंह को बताया 'दारूबाज', बांकीपुर में बोले- 'ये तो 12 बजे...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
सीवान फायरिंग पर तेजस्वी यादव के आरोपों का BJP-JDU ने दिया जवाब, जानें क्या बोला सत्ता पक्ष?
सीवान फायरिंग पर तेजस्वी यादव के आरोपों का BJP-JDU ने दिया जवाब, जानें क्या बोला सत्ता पक्ष?
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget