एक्सप्लोरर

Kanhaiya Kumar: एक फोन कॉल और दिल्ली लौट गए कन्हैया कुमार, बीच में क्यों छोड़ दी पदयात्रा?

Kanhaiya Kumar: कन्हैया कुमार पदयात्रा के तहत रविवार को अररिया में थे. 16 मार्च को पश्चिम चंपारण के भितिहरवा गांधी आश्रम से यात्रा की शुरुआत हुई थी. अब बीच में ही रोक दी गई है.

Kanhaiya Kumar News: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की 'पलायन रोको, नौकरी दो' पदयात्रा रविवार (30 मार्च, 2025) को अररिया पहुंची. हालांकि कन्हैया कुमार को बीच में ही यात्रा रोकनी पड़ गई. वे दिल्ली लौट गए. 16 मार्च को पश्चिम चंपारण के भितिहरवा गांधी आश्रम से उन्होंने इस यात्रा की शुरुआत की थी.

दरअसल तय रूट के अनुसार बीते रविवार को कन्हैया कुमार को काली मंदिर चौक होते हुए चांदनी चौक और फिर कांग्रेस कार्यालय गांधी आश्रम तक जाना था. यहां कन्हैया को बेरोजगारी और पलायन पर कार्यकर्ताओं से संवाद करना था. पदयात्रा में हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए. नारेबाजी करते हुए काफिला काली मंदिर चौक तक पहुंचा. इसी बीच कन्हैया कुमार अचानक यात्रा छोड़कर निकल गए.

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने क्या कहा?

इस पूरे मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन खान ने बताया कि राहुल गांधी का सात अप्रैल को पटना में कार्यक्रम तय हुआ है. इसी को लेकर कन्हैया को फोन आया और उन्हें दिल्ली बुलाया गया. इसी कारण वे यात्रा बीच में छोड़कर रवाना हो गए.

दूसरी ओर यह खबर है कि पदयात्रा के दौरान कन्हैया कुमार के बाउंसरों और स्थानीय कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी. कार्यकर्ता माला पहनाने और सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे थे. बाउंसर उन्हें रोक रहे थे. इसी दौरान कार्यकर्ता आफतानुर्रहमान से बाउंसर की कहासुनी हो गई. बाउंसर ने उन्हें धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया. इसके बाद कन्हैया खुद बीच में आए. बाउंसरों को हटाया और दोनों पक्षों को डांटा.

…और फिर कन्हैया को आया फोन

इसके थोड़ी देर बाद ही कन्हैया कुमार को फोन आया और वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए. पदयात्रा में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी, विधायक आबिदुर रहमान, जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन खान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए.

उधर कन्हैया के अचानक लौटने को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. इसे लालू प्रसाद यादव की प्रेशर पॉलिटिक्स से भी जोड़ा जा रहा है. इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव है. कन्हैया की पदयात्रा से कांग्रेस को जमीन पर मजबूती मिल रही है. कार्यकर्ता सक्रिय हो रहे हैं. आरजेडी इसे चुनौती मान रही है. कन्हैया का उभरता कद तेजस्वी यादव के लिए खतरा बन सकता है. दोनों युवा नेता हैं.

यह भी पढ़ें- राबड़ी आवास पहुंचे नीतीश कुमार के MLC गुलाम गौस, लालू यादव से मिले, क्या हुई बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget