एक्सप्लोरर

कार्यक्रम स्थल तक पैदल जाएंगे प्रशांत किशोर, विदेश से भी पहुंचे मेहमान, 200 से अधिक सीट जीतने का दावा

Prashant Kishor: वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में मुख्य मंच पर 4 हजार लोगों और पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारी के बैठने की व्यवस्था की गई है. प्रशांत किशोर अब तक 17 जिलों का दौरा कर चुके हैं.

Prashant Kishor Jan Suraaj Party: प्रशांत किशोर अपनी पार्टी जन सुराज की आज (02 अक्टूबर) लॉन्चिंग करने जा रहे हैं. दोपहर दो बजे से पटना के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में कार्यक्रम रखा गया है. औपचारिक रूप से आज वो इसका ऐलान करेंगे. इसकी तैयारी पूरी हो गई है. पार्टी से जुड़े लोग बिहार के कोने-कोने से इस कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं. प्रशांत किशोर शेखपुरा हाउस से पैदल चलते हुए अपने समर्थकों के साथ यहां पहुंचेंगे. 

जन सुराज से जुड़े नेता सैयद मसीह ने कहा कि जनता की ओर से पार्टी का गठन हो रहा है जो जात-पात से ऊपर उठकर बिहार के लिए काम करेगी. जनता परिवर्तन चाहती है. 30 साल से बिहार में जेडीयू, बीजेपी और आरजेडी की सरकार रही है जिससे जनता ऊब चुकी है. सभी 243 सीटों पर हमारी पार्टी लड़ेगी. 200 से ज्यादा सीटें जीतेंगे. सरकार बनते ही मंत्रिमंडल की पहली बैठक में पहला निर्णय होगा कि शराबबंदी कानून को खत्म किया जाए. राइट टू रिकॉल नीति रहेगी जिसके तहत जनता काम नहीं करने वाले अपने प्रतिनिधियों को हटा सकती है. 

कौन करेगा पैसों से मदद?

सैयद मसीह ने कहा कि 2025 के चुनाव में 40 मुस्लिम उम्मीदवार उतारे जाएंगे. उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर 6500 गांवों में गए. लोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना. हजारों किलोमीटर की पदयात्रा बिहार में की. इस सवाल पर कि पैसा कहां से आएगा? इस पर कहा कि प्रशांत किशोर ने पिछले 10 सालों में 10 राज्यों में मुख्यमंत्रियों के साथ काम किया. सत्ता बदलने का काम किया. वह लोग हम लोगों को सहयोग करते हैं.

'जात-पात की नहीं... काम की बात होगी'

इस सवाल पर कि जन सुराज का ज्यादा फोकस महिलाओं एवं मुस्लिम समाज पर है जबकि महिलाएं सीएम नीतीश की वोटर हैं और मुस्लिम समाज आरजेडी का वोटर है. जन सुराज सेंध लगाएगी तो फायदा बीजेपी को हो सकता है. इस पर उन्होंने कहा कि एनडीए एवं महागठबंधन ने बिहार को लूटने का काम किया है. किसी को फायदा किसी को नुकसान करने के लिए हम लोग मैदान में नहीं आ रहे हैं. नए बिहार के निर्माण के लिए आ रहे हैं. बिहार की राजनीति जाति के इर्द-गिर्द घूमती है. इस पर उन्होंने कहा कि अब जात-पात की नहीं काम की बात होगी.

एक करोड़ सदस्यों के साथ बनाई जा रही पार्टी

बता दें कि प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि एक करोड़ सदस्यों के साथ पार्टी का गठन किया जा रहा है. इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, नेतृत्व परिषद और संविधान की भी घोषणा की जाएगी. बता दें कि पार्टी की घोषणा से पहले प्रशांत किशोर 17 जिलों का दौरा कर चुके हैं. पदयात्रा के साथ चौपाल और सभाएं कर चुके हैं. 

जनसुराज से जुड़े नेताओं ने बताया कि मुख्य मंच पर 4 हजार लोगों और पार्टी के हर जिले के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी के बैठने की व्यवस्था की गई है. मंच के आगे 40 हजार लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई हैं. इस कार्यक्रम को लेकर जानकारी सामने आई है कि अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जर्मी समेत करीब 10 देशों से मेहमान बुलाए गए हैं. कॉलेज ग्राउंड में अलग-अलग हिस्सों में स्क्रीन की व्यवस्था की गई जिसपर कार्यक्रम को लोग दूर से भी देख सकते हैं. 5-6 बड़े-बड़े जेनरेटर लगाए गए हैं ताकि कार्यक्रम में बिजली को लेकर बाधा उत्पन्न ना हो. 

यह भी पढ़ें- प्रशांत किशोर खुद होंगे CM का चेहरा? आज 'जन सुराज' बनने जा रहा दल, वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में तैयारी पूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर उपचुनाव में BJP-जनसुराज के बीच झड़प, दतिया में कांग्रेस बोली- जीतू पटवारी के आरोप सही
LIVE: बांकीपुर उपचुनाव में BJP-जनसुराज के बीच झड़प, दतिया में कांग्रेस बोली- जीतू पटवारी के आरोप सही
बिहार में 12 राजस्व अधिकारियों पर एक्शन, मंत्री बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं
बिहार में 12 राजस्व अधिकारियों पर एक्शन, मंत्री बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं
बिहार होमगार्ड परीक्षा में गड़बड़ी, हिरासत में 10 आरोपी
बिहार होमगार्ड परीक्षा में गड़बड़ी, हिरासत में 10 आरोपी
पटना: सरेआम लड़की को गोली मारकर फरार हुए बदमाश, AIIMS में भर्ती
पटना: सरेआम लड़की को गोली मारकर फरार हुए बदमाश, AIIMS में भर्ती

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, वेनियम तोड़ने पर मिली सजा
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, नियम तोड़ने पर मिली सजा
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
Embed widget