एक्सप्लोरर

'चार दिन में ठंडे हो जाएंगे', संजय जायसवाल पर बरसे प्रशांत किशोर, सात जन्मों की कर दी बात

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने संजय जायसवाल को कहा कि बिहार और दिल्ली में उनकी पार्टी की सरकार है, जो करना है कर लें. उन्होंने जनता से अपील की कि नेताओं के चेहरे देखकर वोट न करें.

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के क्रम में शनिवार को भोजपुर जिले के अगिआंव विधानसभा पहुंचे. चरपोखरी प्रखंड कार्यालय मैदान में आयोजित ‘बिहार बदलाव जनसभा’ को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा सांसद संजय जायसवाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा.

सभा के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने संजय जायसवाल पर पलटवार करते हुए कहा, “हम पहले भी कह चुके हैं कि गीदड़ की मौत आती है तो शहर की ओर भागता है. संजय जायसवाल जैसे नेताओं का दुर्दिन आता है, तब हम जैसे लोगों से उलझते हैं. अभी वो उछल रहे हैं, लेकिन चार दिन में ठंडे हो जाएंगे. सात जन्म में भी वो मुझे जेल नहीं भेज सकते.

बिहार और दिल्ली में उनकी पार्टी की सरकार है, जो करना है कर लें." उन्होंने आरोप लगाया कि बेतिया नगर निगम की गाड़ियों की फर्जी बिलिंग संजय जायसवाल के पेट्रोल पंप पर होती रही है, जिसकी शिकायत खुद पेट्रोल पंप मालिकों ने की है.

सभा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर भी सीधा हमला बोला. कहा, “आपने मोदी जी का चेहरा देख कर वोट दिया और वो चायवाले से प्रधानमंत्री बन गए, लेकिन बिहार से वोट लेकर और देश का पैसा लेकर वो गुजरात और महाराष्ट्र में फैक्ट्रियां लगवा रहे हैं. आपके बच्चे उन्हीं फैक्ट्रियों में 10-12 हजार रुपये की मजदूरी करने जा रहे हैं.”

प्रधानमंत्री मोदी की यात्राओं पर हमला बोलते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि जब भी पीएम बिहार आते हैं, तो गरीब जनता का सैकड़ों करोड़ रुपये खर्च किया जाता है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी कर्मियों से भीड़ जुटाई जाती है और सरकारी गाड़ियों का इस्तेमाल होता है, जबकि बिहार को इससे कोई लाभ नहीं मिलता.

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, “अच्छी बात है, कम से कम घर से बाहर तो निकल रहे हैं. यह खुशी की बात है.” वहीं लालू यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लालू जी अपने 9वीं फेल बेटे को राजा बनाना चाहते हैं, जबकि बिहार के लाखों पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी तक नहीं मिल पा रही है.

प्रशांत किशोर ने जनता से अपील की कि इस बार नेताओं के चेहरे देखकर वोट न करें. चाहे लालू हों, नीतीश हों या मोदी हों, इस बार अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए वोट करें.

ये भी पढ़ें: Bihar Elections: पटना पहुंचे जेपी नड्डा, नीतीश कुमार से करेंगे मुलाकात, बिहार BJP को समझाएंगे चुनावी मंत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget