एक्सप्लोरर

Bihar Elections: पटना पहुंचे जेपी नड्डा, नीतीश कुमार से करेंगे मुलाकात, बिहार BJP को समझाएंगे चुनावी मंत्र!

JP Nadda Patna Visit: जेपी नड्डा बीजेपी कार्यालय में विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी बैठक करेंगे. बैठक करने से पहले वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से चुनाव को लेकर सीएम आवास में मुलाकात करेंगे.

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को पटना पहुंच चुके हैं. पटना एयरपोर्ट पर बीजेपी के सभी बड़े नेताओं ने उनका स्वागत किया. पटना एयरपोर्ट से वह एक निजी कार्यक्रम में भाग लेंगे, वहां से वह सीधे छपरा जाएंगे और छपरा में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पटना पहुंचेंगे.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से होगी मुलाकात

पटना में वो बीजेपी कार्यालय में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी बैठक करेंगे. बीजेपी कार्यालय में बैठक करने से पहले वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात करेंगे, जहां सीट शेयरिंग से लेकर चुनाव के कई अहम पहलुओं पर बातचीत होगी. 

बीजेपी कार्यालय में बैठक का उद्देश्य चुनावी रणनीति तय करना, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना और पार्टी की नीतियों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है. जेपी नड्डा और बी.एल. संतोष नेताओं से यह जानने की कोशिश करेंगे कि जनता के बीच किन मुद्दों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए और किन क्षेत्रों में संगठन को और मज़बूत करने की जरूरत है. साथ ही वो पार्टी नेताओं से चुनावों को लेकर बनाई गई रणनीतियों पर भी चर्चा करेंगे. 

चुनावी समीकरण और सीट बंटवारे को लेकर चर्चा 

बता दें कि सीएम से मिलने के दौरान एनडीए के भीतर चुनावी समीकरण और सीट बंटवारे को लेकर भी बातचीत होगी. माना जा रहा है कि नड्डा की बैठक में इस पर भी गंभीरता से चर्चा होगी, ताकि गठबंधन के भीतर समन्वय को और मजबूत किया जा सके. चर्चा है कि गठबंधन के घटक दल सीट बंटवारे को लेकर संतुष्ट नहीं है. 

वहीं 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बिहार दौरे पर आएंगे, जो इस साल उनका 7वां बिहार दौरा होगा. वे पूर्णिया में नवनिर्मित हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे, कई विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे. उसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 17 और 27 सितंबर को बिहार दौरे पर आएंगे, यानी चुनाव को लेकर बीजेपी के बड़े नेताओं के दौरा बिहार में लगातार होगा, जो चुनाव पर प्रभावी ढंग से असर डालेगा.  

ये भी पढ़ें: BPSC 71वीं प्रीलिम्स आज, 4.7 लाख उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर, एंट्री मिस की तो मौका गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget