एक्सप्लोरर

Bihar Politics: प्रशांत किशोर बोले- कांग्रेस ने मेरा ट्रैक रिकॉर्ड खराब किया, लोगों के सामने हाथ जोड़कर कह दी ये बड़ी बात

Jan Suraj Yatra Prashant Kishor: प्रशांत किशोर अपनी यात्रा के तहत सोमवार को रघुवंश प्रसाद सिंह के पैतृक आवास पहुंचे थे. यहां श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने मीडिया से कई बातें कहीं.

पटनाः चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने सोमवार को वैशाली में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. प्रशांत किशोर जन सुराज यात्रा के तहत सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और समाजवादी नेता स्वर्गीय रघुवंश प्रसाद सिंह (Raghuvansh Prasad Singh) के पैतृक आवास पहुंचे थे. यहां उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की और इसके बाद मीडिया से बातचीत की. पीके (PK) ने कहा कि कांग्रेस के कारण उनका ट्रैक रिकॉर्ड खराब (Prashant Kishor Track Record) हो गया है. हाथ जोड़कर लोगों के सामने कहा कि अब फैसला कर लिया है कांग्रेस के साथ काम नहीं करना है.

प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने अपने बारे में बताया कि अब तक उन्होंने एक ही चुनाव हारा है वो यूपी विधानसभा (UP Election) का है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस (Congress) के लिए काम किया था. प्रशांत ने कहा कि 2011 से 2021 तक वे 11 चुनाव से जुड़े रहे, जिसमें से एक ही चुनाव हारे. उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि यह ऐसी पार्टी है कि खुद सुधरती नहीं है और हमको भी डुबो देगी.

यह भी पढ़ें- UPSC Results: आईपीएस की ट्रेनिंग ले रही थी दिव्या तभी IAS में भी हुआ रिजल्ट, जानें बिहार के इस बेटी की सफलता के राज

बंगाल चुनाव का जिक्र करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा- "2021 में बीजेपी से शर्त लगी थी कि कौन जीतेगा. मैंने कहा था कि हारेगा नहीं, 100 से नीचे रोक दूंगा. मात्र 77 पर ही रोक दिया था. भगवान का आशीर्वाद है. जब मेरी बात सही हो गई तो सोचा इस फील्ड में बहुत हो गया. अब कुछ नया करते हैं."

2011 से 2021 के बीच केवल एक चुनाव हारा

प्रशांत किशोर ने कहा कि वो साल 2015 में नीतीश कुमार से मिले. नीतीश कुमार ने कहा कि आप बिहार में आकर काम करें. इसलिए बिहार विकास मिशन (Bihar Vikas Mission) से एक योजना शुरू की गई थी. उसमें कुछ युवाओं को नौकरी मिली लेकिन जितना मैं चाहता था, उतना नहीं हुआ. 2015 में बिहार में महागठबंधन का चुनाव कराया. 2017 में पंजाब का चुनाव जीते. 2019 में जगन मोहन रेड्डी के साथ आंध्र प्रदेश का चुनाव जीते. 2020 में केजरीवाल के साथ दिल्ली का चुनाव जीते. 2021 में तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल का चुनाव जीते. 2017 में एक चुनाव उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के लिए हार गए. उसी के बाद हाथ जोड़ लिया कि अब इस पार्टी के साथ काम नहीं करना है. इस पार्टी ने मेरा ट्रैक रिकॉर्ड खराब कर दिया है.

वैशाली से प्रशांत किशोर की यात्रा की शुरुआत

प्रशांत किशोर सोमवार को महनार के बसंतपुर गांव में पहुंचे थे जहां सैकड़ों की संख्या में मौजूद छात्रों के साथ उन्होंने संवाद किया और जन सुराज की सोच से अवगत कराया. प्रशांत किशोर वैशाली के चार दिवसीय दौरे पर हैं. सोमवार को पहला दिन था. अगले तीन दिनों में वो जिले के विभिन्न प्रखंडों और गांवों में जाएंगे और लोगों से मुलाकात करेंगे. पूरे बिहार में भ्रमण करने के बाद चंपारण से दो अक्टूबर से पदयात्रा की शुरुआत करेंगे.

यह भी पढ़ें- Nalanda News: प्रेमिका के साथ भागना चाहता था प्रेमी, पैसे नहीं थे तो अपनाया दूसरा रास्ता, सफल होने से पहले ही हुआ 'फेल'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Education News: बिहार विधानसभा में प्राइवेट यूनिवर्सिटी संशोधन विधेयक पास, अब क्या बदलेगा और इसका विराेध क्यों?
बिहार विधानसभा में प्राइवेट यूनिवर्सिटी संशोधन विधेयक पास, अब क्या बदलेगा और इसका विराेध क्यों?
'ऐसी तानाशाही सरकार से मुकाबला हुआ जो अंग्रेजों...', पेपर लीक पर आरजेडी सासंद का बड़ा बयान
'ऐसी तानाशाही सरकार से मुकाबला हुआ जो अंग्रेजों...', पेपर लीक पर आरजेडी सासंद का बड़ा बयान
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
Explained: आज 'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन के नतीजे क्या? CJP को हल्के में लेकर तीन जगह चूकी मोदी सरकार!
'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन से क्या होगा? मोदी सरकार का CJP को हल्के में लेना 3 बड़ी भूल
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
Embed widget