एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024 के बाद बिहार में होने वाला है बड़ा खेला, प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश को लेकर किया दावा

Prashant Kishor: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पूरे बिहार के दौरा पर निकले हुए हैं. वहीं, इस दौरान उन्होंने मुजफ्फरपुर में सीएम नीतीश कुमार को लेकर बड़ा दावा किया.

पटना: जन सुराज पदयात्रा (Jan Suraaj Padayatra) के सूत्रधार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने सोमवार को मुजफ्फरपुर में सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर जमकर हमला बोला. उन्होंने नीतीश कुमार को घेरते हुए कहा कि 2015 में बिहार की जनता ने नीतीश को वोट किया, 2017 में ठग कर भाग गए, फिर वोट (Lok Sabha Election 2024) कीजिएगा फिर भागेंगे लिखकर रखिए. हम उनके साथ रहे हैं आप उनको नहीं जानते हैं, हम उनको अच्छे से जानते हैं. जो आदमी 17 सालों से मुख्यमंत्री रहा, 15 साल तो बीजेपी के साथ रहा. 

हरिवंश नारायण को लेकर प्रशांत किशोर का सीएम पर हमला

प्रशांत किशोर ने कहा कि देश की राजनीति की अगर थोड़ी बहुत आपको समझ है तो कानून देश में बनता है. वह लोकसभा और राज्यसभा दोनों में पास होना होता है. राज्यसभा में बीजेपी को बहुमत नहीं है. राज्यसभा में बिल को पास कराने के लिए जुगाड़ लगाना पड़ता है. राज्यसभा में उपसभापति कौन है? कोई नीतीश कुमार से पूछ नहीं रहा है. राज्यसभा का उपसभापति कौन है? हरिवंश नारायण सिंह हैं. हरिवंश कौन हैं, नीतीश कुमार की पार्टी के हैं. आपने अगर एनडीए छोड़ दिया है तो आप उस पद को छोड़ क्यों नहीं रहे हैं? उस पद को छोड़िए या फिर उस एमपी को हटाइए.

'गठबंधन बनाकर बनाकर फिर ठगने का उपाए कर रहे हैं

चुनावी रणनीतिकार ने कहा कि राज्यसभा में बिल पास कराने के लिए अपने आदमी को नीतीश कुमार बैठाए हुए हैं और बिहार में गठबंधन बनाकर फिर ठगने का उपाए कर रहे हैं. बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवंगत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर सोमवार को राजधानी में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इसको लेकर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है. इस पर प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया.

ये भी पढ़ें: Nitish Kumar Meeting: CM नीतीश कुमार के मन में क्या? पार्टी नेताओं की बैठक बुलाई, आवास पर मंथन शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
Live: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget