एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'नेताजी के बेटे...'

Bihar Politics: प्रशांत किशोर ने तेजस्वी के राज्यसभा जाने की चर्चा पर कहा कि इससे आम जनता को कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि बिहार के युवाओं का मुद्दा रोजगार है. यह नहीं कि किस नेता का बेटा सांसद बनेगा.

बिहार राज्यसभा चुनाव के लिए विपक्ष की ओर से तेजस्वी यादव को उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा है. इसके बाद से राज्य का सियासी पारा हाई है. जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है. पीके का कहना है कि तेजस्वी राज्यसभा जाएं या विधानसभा जाएं उससे लोगों को क्या मतलब है. यह मुद्दा नहीं है कि किसी नेताजी के बच्चे विधायक और सांसद बन जाएंगे. बिहार के लोगों का मुद्दा यह है कि यहां का लाखों युवा 10-15 हजार रुपये के रोजगार के लिए पूरे देश में मारा-मारा फिर रहा है. 

प्रशांत किशोर ने आगे कहा, "नेताजी के बच्चों की जिंदगी अच्छे से निकल जाएगी, लेकिन बिहार की आम जनता के बच्चे आज भी ट्रेनों में जानवरों की तरह बैठकर 10-15 हजार का रोजगार पाने के लिए देशभर में जाते हैं और मजदूरी करने को मजबूर हैं."

'तेजस्वी जिस सदन में रहेंगे वहां की शोभा बढ़ाएंगे'- मृत्युंजय तिवारी

वहीं, RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा पर कहा, "चर्चा का क्या जवाब दें. देखते हैं क्या होता है. तेजस्वी यादव देश की जनता की आवाज हैं. तेजस्वी यादव युवाओं, गरीबों, वंचितों, शोषितों और दलितों की आवाज हैं. वह जिस भी सदन में रहेंगे, उस सदन की शोभा बढ़ेगी और लोगों की आवाज गूंजेगी."

राजद नेता ने आगे कहा कि अगर तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा होगी, तो समय आने पर पता चलेगा. अभी वे विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं. तेजस्वी यादव ने जिस तरह से सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ाई लड़ी है, आज देश की मांग है, जनता की मांग है कि तेजस्वी यादव इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए एक मजबूत आवाज बनें."

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार सरकार पर साधा निशाना

प्रशांत किशोर ने आगे कहा, "नितीश कुमार सरकार के 6 महीने भी पूरे होने वाले हैं. सरकार ने जनता से सबसे बड़ा धोखा किया है कि 2 लाख रुपये का वादा किया था, लेकिन 10 हजार रुपये देकर बाकी का पैसा घोंट लिया. इस मुद्दे से शुरुआत होगी. लोगों के बीच जाएंगे और सरकार से आग्रह करेंगे कि बाकी का एक लाख 90 हजार रुपये भी लोगों को दें. इसके साथ, अन्य स्थानीय मुद्दों को भी उठाया जाएगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget