एक्सप्लोरर

'मान लीजिए हम पैसा दे रहे...', क्या जन सुराज में रुपये देकर जोड़े जा रहे लोग? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान

Prashant Kishor News: प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में जितने भी राजनीतिक दल हैं, उनके आका की कभी भी गाड़ी फंसती है तो वह उनसे सलाह लेने आते हैं. वह बताते हैं कि मीडिया में क्या कुछ बोलना है.

Prashant Kishor: चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज (Jan Suraaj) के सूत्रधार प्रशांत किशोर पार्टी बनाने वाले हैं. दो अक्टूबर को पार्टी का गठन होगा. इससे पहले बिहार में खूब सियासत हो रही है. जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने अब एक बड़ा बयान दिया है. अब उन्होंने पैसे देकर लोगों को जोड़ने वाले सवालों पर अपना रुख साफ किया. उन्होंने कहा कि जन सुराज सत्ता में नहीं है. आरजेडी और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि शराब और बालू माफिया से पैसा इन लोगों ने लिया है और फिजूल की बयानबाजी कर रहे हैं. बीते गुरुवार (15 अगस्त) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीके ने यह बात कही है.

30 वर्षों से बिहार को आप लोगों ने लूटा है: प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि अगर मान लीजिए हम पैसा दे भी रहे हैं तो आप ज्यादा पैसा दे दीजिए. आपके पास पैसे की कमी तो है नहीं, 30 वर्षों से बिहार को आप लोगों ने लूटा है. प्रशांत किशोर ने लालू परिवार पर हमला करते हुए कहा कि आपने नौकरी के बदले कई लोगों से जमीन लिखवाई है. अपने लिए मॉल बनवाया है. कम से कम उस पैसे का इस्तेमाल अपने ही कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए कर लीजिए.

'बेतुके वक्तव्य पर टिप्पणी करने लगे ये हमारा स्तर नहीं'

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार ने कहा कि आरजेडी विधायक की ओर से टिप्पणी की गई है कि प्रशांत किशोर का टाइटल ‘पांडेय’ है. इस पर प्रशांत किशोर ने साफ कह दिया कि आरजेडी के विधायक और मंत्री के बेतुके वक्तव्य पर अब हम टिप्पणी करने लगे, ये हमारा स्तर नहीं है.

आगे उन्होंने कहा, "बिहार में जितने भी राजनीतिक दल हैं, उनके आका की कभी भी गाड़ी फंसती है तो वह प्रशांत किशोर से ही सलाह लेने आते हैं. 2015 में लालू जी अपने ही विधायक को कहते थे कि यही हम लोग को बुद्धि देते हैं. वह बताते हैं कि मीडिया में क्या कुछ बोलना है. नाम और जाति पर राजनीति करने वाले लोगों ने बिहार को बर्बाद कर दिया है, किसी को जाति से निकलने नहीं देते हैं और जाति के नाम पर शोषण करते हैं."

यह भी पढ़ें- राजकीय समारोह के तौर पर होगी अटल बिहारी वाजपेयी की श्रद्धांजलि सभा, नीतीश सरकार का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नवादा में खौफनाक वारदात, मजदूरी के पैसे मांगने गई 60 साल की महिला से हैवानियत
नवादा में खौफनाक वारदात, मजदूरी के पैसे मांगने गई 60 साल की महिला से हैवानियत
पटना में घर में घुसकर मां-बेटे पर चाकू से हमला, थाने पर शव रख किया प्रदर्शन
पटना में घर में घुसकर मां-बेटे पर चाकू से हमला, थाने पर शव रख किया प्रदर्शन
बिहार: नवादा में बड़ी वारदात, घर में सोए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या
बिहार: नवादा में बड़ी वारदात, घर में सोए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget