एक्सप्लोरर

'तेजस्वी यादव को डर लग रहा', लोकसभा चुनाव के रिजल्ट से पहले प्रशांत किशोर बोले- 'बिहार में इस बार...'

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव दोनों के विकास के दावों की पोल खोली है. जानिए चुनावी रणनीतिकार ने लोगों से क्या कुछ कहा है.

Prashant Kishor: जनसुराज के सूत्रधार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने एक बार फिर तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को जवाब देते हुए हमला बोला है. दरअसल, तेजस्वी यादव ने एक इंटरव्यू में पीके को लेकर कहा है कि वो बिहार में चलने वाले नहीं हैं इस पर प्रशांत किशोर ने बुधवार (29 मई) को तंज कसा. लोकसभा चुनाव का रिजल्ट चार जून को आना है लेकिन उससे पहले प्रशांत किशोर ने हमला करते हुए बड़ी बात कह दी है. पीके ने कहा कि बिहार में इस बार उन्हें (तेजस्वी यादव) पढ़ा-लिखा मिल गया है तभी उन्हें डर लग रहा है. प्रशांत किशोर ने कहा कि तेजस्वी यादव चाहते हैं कि समाज अनपढ़ बना रहे तभी न 9वीं पास लोग उन्हें अपना नेता मानेंगे.

प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव दोनों के विकास के दावों की पोल खोली है. लोगों से अपील करते हुए कहा कि इन नेताओं से आप अपेक्षा न करें. तेजस्वी यादव जैसे लोग चाहते हैं कि समाज में लोग एक-दूसरे से लड़ते-झगड़ते रहें. समाज अगर पिछड़ा रहेगा तभी न जाकर 9वीं पास आदमी को लोग अपना नेता मानेंगे.

'बिहार जैसी भयावह स्थिति दूसरे राज्य में नहीं'

प्रशांत किशोर ने कहा कि आज देश में भ्रष्टाचार कहां नहीं है? नेता कहां झूठ नहीं बोल रहे हैं? इसके बावजूद आज बिहार जैसी भयावह स्थिति देश के किसी दूसरे राज्य में नहीं है. क्या कोई तमिलनाडु, महाराष्ट्र, केरल जैसे राज्यों से बिहार में आकर मजदूरी कर रहा है? मगर बिहार के लोग जानवरों की तरह ट्रेन में लदकर भेड़-बकरी की तरह मजदूरी करने जा रहे हैं.

समस्तीपुर के कल्याणपुर में पत्रकारों से बात करते हुए पीके ने सीएम नीतीश कुमार पर भी हमला बोला. कहा कि आपने कभी नीतीश कुमार को किसी फैक्ट्री बनाने को लेकर चर्चा करते सुना? उनके लिए आज चर्चा का विषय है कि धरती का नाश होने वाला है. मोबाइल का उपयोग करने से लोग पागल हो रहे हैं.

प्रशांत किशोर ने कहा, "नीतीश कुमार को अगर ध्यान से देखिएगा तो पता चलेगा कि उन पर उम्र का असर हो गया है. पिछले एक साल की उनकी पुरानी स्पीच उठाकर देख लीजिए आपको पता चल जाएगा कि वो हर बात को जलेबी की तरह घुमाते रहते हैं. बोलना कुछ चाहते हैं बोल कुछ और जाते हैं."

यह भी पढ़ें- Tejashwi Yadav: 'केवल ब्यूरोक्रेसी...', भीषण गर्मी में स्कूल खोलने पर तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को लेकर क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget