एक्सप्लोरर

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर का नीतीश कुमार पर बड़ा हमला, 'अपनी कुर्सी बचाने के चक्कर में...'

Prashant Kishor Attacks Bihar CM: पीके ने कहा कि नीतीश कुमार ने जिन 7 निश्चयों की घोषणा 2015 विधानसभा चुनावों में की थी, अब तक इस पर क्या काम हुआ? इसका कोई हिसाब नहीं दिया गया है.

Prashant Kishor News: चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) पर एक बार फिर हमला किया है. ना सिर्फ नीतीश कुमार की सात निश्चय योजना (Saat Nischay Yojna) पर प्रहार किया बल्कि हाल ही में 12 लाख नौकरी देने के वादे पर भी पीके ने तंज कसा. प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर तीखा हमला करते हुए पूरा हिसाब-किताब समझाया और कहा कि अपनी कुर्सी बचाने के चक्कर में वह 2015 में किए गए अपने सात निश्चयों को भूल गए.

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा, "नीतीश जी ने जिन 7 निश्चयों की घोषणा 2015 विधानसभा चुनावों में की थी, अब तक उन पर क्या काम हुआ उसका कोई हिसाब नहीं दिया गया है. नीतीश जी अपनी कुर्सी बचाने के चक्कर में उन सभी निश्चयों को भूल गए हैं." जन सुराज की ओर से शुक्रवार (23 अगस्त) को पीके का यह बयान जारी किया गया है.

'नई नौकरी का ऐलान करना एक चुनावी जुमला'

पीके ने नीतीश पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने बिहार के युवाओं से वादा किया था कि उनकी सरकार हर 18 से 35 वर्ष के बेरोजगार युवाओं को एक हजार का बेरोजगारी भत्ता देगी. इसके साथ ही सात निश्चयों में से एक निश्चय यह भी था कि एक करोड़ से ज्यादा परिवारों के बच्चों को 12वीं से आगे तक की पढ़ाई के लिए सस्ता कर्ज दिया जाएगा. बिहार सरकार के आंकड़ों के अनुसार पिछले 10 वर्षों में मात्र 9 लाख को ही इसका फायदा मिला. नीतीश कुमार का 12 लाख नई नौकरी देने का ऐलान करना केवल एक चुनावी जुमला है.

प्रशांत किशोर ने कहा कि इसके साथ ही सात निश्चयों में से एक निश्चय यह भी था कि नाली-सड़कों का पक्कीकरण किया जाएगा, जो ग्रामीण क्षेत्रों में एक बड़ी समस्या है. यदि आप गांवों में जाएंगे, तो यह मालूम पड़ता है कि 80 करोड़ की इस योजना में केवल भ्रष्टाचार हुआ है, असलियत में इसपर कोई काम नहीं हुआ है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: ब्राह्मणों को साधने के लिए BJP का 'मास्टरस्ट्रोक', 2025 के चुनाव के लिए कौन सा प्लान बन रहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से दहला जापान, 5.9 की तीव्रता से कांप उठा टोक्यो
भूकंप के झटकों से दहला जापान, 5.9 की तीव्रता से कांप उठा टोक्यो
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
Embed widget