एक्सप्लोरर

राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी पर भी भड़के

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार अब मजदूरों की फैक्ट्री बन गई है, इसलिए लोग अब इनके झांसे में आने वाले नहीं हैं. मुजफ्फरपुर के सरैया पीके ने यह बयान दिया है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार आने वाले हैं. उनके दौरे से पहले जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बड़ा बयान दिया है. पीके ने कहा कि वो चुनाव से पहले बिहार घूमने आ रहे हैं. बेवकूफ बनाकर वोट लेने आ रहे हैं.

पीके ने कहा कि पहले जब बेरोजगार बच्चे दर दर भटक रहे थे, तब वो आए? जब कोविड में लोग पैदल चलकर दिल्ली-मुंबई से बिहार आए, तब इन्होंने बिहार की जनता के लिए क्या किया? प्रशांत किशोर गुरुवार (31 जुलाई, 2025) को मुजफ्फरपुर के सरैया में जनसभा के लिए पहुंचे थे जहां कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में यह बयान दिया.

राहुल गांधी पर हमला करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, "शिक्षा सुधारने, बेरोजगारी हटाने के लिए क्या किया? 40-45 साल से इन्हीं लोगों का राज है, बिहार अब मजदूरों की फैक्ट्री बन गई है, इसलिए लोग अब इनके झांसे में आने वाले नहीं हैं."

सम्राट की ओर से नौसिखिया कहे जाने पर किया पलटवार

दूसरी ओर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की ओर से नौसिखिया नेता बताए जाने पर प्रशांत किशोर ने कहा, "मैं उनकी बात का समर्थन करता हूं. बिहार को नेताओं ने ही लूटा है. उन लोगों को भ्रष्टाचार करने का अनुभव है, लेकिन हमलोग नए नेता हैं, नए तरह की राजनीति कर रहे हैं. हम लोगों को अपहरण-रंगदारी का अनुभव नहीं है."

नीतीश सरकार की ओर से लगातार नई योजनाओं का ऐलान करने के सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि यह जनता की ताकत है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 20 साल से बुजुर्गों को 400 रुपये दे रहे थे. जन सुराज के ऐलान के बाद बढ़ाकर 1100 किए हैं. हम जामवंत हैं और बिहार की जनता हनुमान है. हम जामवंत की तरह ही लोगों को जगाने आए हैं कि अपनी शक्ति पहचानो. उनलोगों को वोट दो जो आपके बच्चों के बारे में सोचें.

यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव को लेकर ओपी राजभर का बड़ा बयान, NDA में इतनी सीटों पर दावा ठोका

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
बिहार: BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार
बिहार: BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार

वीडियोज

राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?
विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |
SIR-CEC पर लड़ाई...शिव तांडव तक आई!
कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget