एक्सप्लोरर

Bihar Politics: ‘दिल्ली में BJP के साथ हैं नीतीश कुमार’, प्रशांत किशोर ने फिर किया बड़ा दावा, कहा- जल्द पलटी मारेंगे CM

Bihar Politics: जन सुराज पदयात्रा के दौरान मंगलवार को प्रशांत किशोर ने जनसभा को संबोधित करते हुए ये बात कही है. इसके पीछे एक बड़ा कारण भी बताया है कि बीजेपी का दिल्ली में सीएम कैसे साथ दे रहे.

पटना: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर तीखा प्रहार किया है. उन्होंने नीतीश कुमार को एक ही बार में बीजेपी और महागठबंधन का साथी बताया है. मंगलवार को जनसभा को संबोधित करने के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) दिल्ली में बीजेपी के साथ और बिहार में महागठबंधन के साथ हैं. प्रशांत किशोर ने दावा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार फिर से पलटेंगे. वो बिहार में महागठबंधन में हैं और बीजेपी के साथ दिल्ली राज्यसभा में उनके लोग बैठकर कानून बनवा रहे हैं.

बिहार में महागठबंधन और दिल्ली में बीजेपी के साथ

प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं महागठबंधन की मदद इसलिए नहीं कर रहा हूं क्योंकि मुझे पूर्ण विश्वास है कि नीतीश कुमार फिर पलटी मारेंगे. समाज में कोई आदमी इस बात पर कभी विश्वास नहीं कर सकता कि नीतीश कुमार नहीं बदलेंगे. वो दिल्ली में बीजेपी के साथ और बिहार में महागठबंधन के साथ हैं. राज्यसभा में जो उपसभापति हैं वो नीतीश कुमार के आदमी हैं. कानून बनाने के लिए लोकसभा और राज्यसभा दोनों की राय लेनी होती है. दिल्ली में उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह बैठकर बीजेपी के साथ कानून बनवा रहे हैं. प्रशांत किशोर ने कहा कि आज की तारीख और दिन लिख कर ले लें कि नीतीश कुमार फिर से बदलेंगे और जनता को धोखा देंगे.

तेजस्वी पर भी हमला

जन सुराज पदयात्रा के दौरान एक आम सभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि लगभग तीन महीने से बिहार में पैदल चल रहे हैं. गांव के लोग बता रहे हैं कि भैया गली-नाली में जीना हराम है. मैं आपसे पूछता हूं कि ग्रामीण कार्य मंत्री कौन है तो बोलते हैं तेजस्वी यादव. आप सभी के गांव में स्वास्थ्य व्यवस्था खराब है तो उसके मंत्री भी तेजस्वी यादव हैं. कहा कि लोग मुझसे शिकायत कर रहे हैं. अगर इतनी समस्या होने के बावजूद आप इन्हें बार-बार चुन कर ला रहे हैं तो आपकी ऐसी क्या मजबूरी है? एक दिन आपके गांव से गुजरता हूं. चार दवाई खानी पड़ती है क्योंकि सड़कों पर इतनी धूल है कि खांसी रुकती नहीं है. उन्होंने कहा कि इन गालियों में आपके बच्चे बड़े हो रहे हैं. इन धूल से उनके फेफड़ों में क्या दशा होती होगी जरा सोचिए. आपको आपके बच्चों की चिंता ही नहीं है. 

यह भी पढ़ें- RCP Singh तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार पर जमकर बरसे, पेपर लीक मामले और रोजगार को लेकर खूब सुनाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
पंचायत चुनाव से पहले सम्राट सरकार का आदेश, एक परसेंट से कम खर्च हुआ तो मुखिया-सचिव होंगे जिम्मेदार
पंचायत चुनाव से पहले सम्राट सरकार का आदेश, एक परसेंट से कम खर्च हुआ तो मुखिया-सचिव होंगे जिम्मेदार
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अनशन पर हैं तो सरकार...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अनशन पर हैं तो सरकार...'
एकनाथ शिंदे से जयंत पाटिल और जितेंद्र आव्हाड की मुलाकात पर JDU का बड़ा बयान, 'बिल्कुल साफ है कि…'
एकनाथ शिंदे से जयंत पाटिल और जितेंद्र आव्हाड की मुलाकात पर JDU का बयान, 'बिल्कुल साफ है कि…'

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget