एक्सप्लोरर

RCP Singh तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार पर जमकर बरसे, पेपर लीक मामले और रोजगार को लेकर खूब सुनाया

Bihar Politics: आरसीपी सिंह ने कहा कि पेपर लीक से जुड़े सभी मामलों की जांच होनी चाहिए. नीतीश शराबबंदी पर बिफरते हैं, लेकिन सबसे बड़ी चुनौती उनके सामने युवा हैं.

पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह (RCP Singh) ने मंगलवार को तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) और नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर जमकर निशाना साधा. एसएससी पेपर लीक मामले को लेकर तेजस्वी पर निशाना साधते हुए तेजस्वी के एक कथन को लेकर कहा कि उनका कहना गलत है. गलत काम करने वाला नालंदा, गोपालगंज, बांका या कहीं का भी हो. इस मामले में सभी जांच एजेंसियों को लगाकर पता करना चाहिए. इन दिनों जितने लोगों ने नौकरी पाई है उन पर भी क्लोज वॉच होनी चाहिए. नीतीश कुमार की फोटो लगाकर अधिकारियों पर प्रभाव डाला जाता है. वह शराबबंदी पर बिफरते हैं, लेकिन उनको असली चैलेंज युवा नहीं दिखते हैं.

'नीतीश की फोटो लगा लगाकर पदाधिकारियों पर डालते प्रभाव'

पेपर लीक मामले को लेकर कहा कि सबसे बड़ी समस्या है कि पेपर लीक हो रहा है. परीक्षा में दूसरे लोग भी बैठ जा रहे हैं. सेंटर पर वो भी पकड़े जाते. सिस्टम में एक पारदर्शिता होती है. वो पारदर्शिता ध्वस्त हो चुकी है. नीतीश कुमार के साथ जितने भी लोग लगे हुए हैं. जहां-जहां वो जाते हैं काफी सारे लोग इसी काम में लगे रहते हैं और नीतीश कुमार की फोटो लगाकर पदाधिकारियों पर प्रभाव डालकर इस तरह के काम करते हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार शराबबंदी पर बिफरते रहते हैं, लेकिन उनको बिहार में रोजगार का हाल नहीं दिख रहा है. उनको सोचना चाहिए कि युवा हमारी चुनौती हैं. वो घोषणा करते हैं कि इतने लाख को रोजगार देंगे लेकिन हकीकत में क्या हालात हैं ये उनको नहीं दिख रहा क्या? ये पूरा का पूरा कमाई का धंधा बनता जा रहा है. इस तरह से रोजगार देंगे.

खुलेआम पद के लिए पैसे की बात

सिंह ने कहा कि चारों ओर खुलेआम ये कहा जाता कि इस पद के लिए इतना पैसा चल रहा है. इतने पैसे में ये पद मिल रहा है. क्या यह बात नीतीश कुमार को नहीं पता होगी. अगर नहीं पता है तो इसका मतलब स्पष्ट है कि उनकी पकड़ ढीली पड़ी है. पेपर लीक से जुड़ा कोई भी मामला आता है तो इसपर जतने तरह की जांच एजेंसी है उसे लगाकर इसके तह तक जाना चाहिए. अगर एक भी मामले को छोड़ेंगे तो वो सबके लिए काल साबित होगा.

यह भी पढ़ें- New Year 2023 Restrictions: नालंदा के टूरिस्ट स्पॉट पर लगा ग्रहण! नए साल पर जू और नेचर सफारी घूमने नहीं जा पाएंगे सैलानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget