एक्सप्लोरर

Prashant Kishor: 'कोई व्यक्ति अगर किसी को...', सुधाकर सिंह को जवाब देने मैदान में उतरे प्रशांत किशोर

Sudhakar Singh Row: बिहार उप-चुनाव में आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह के धमकी देने वाले बयान पर प्रशांत किशोर ने तंज कसा. उन्होंने कहा कि सांसदों को जनता की सेवा करनी चाहिए, न कि धमकी देनी चाहिए.

Prashant Kishor: बिहार उप-चुनाव को लेकर इन दिनों सियासी हलचल तेज है. इस दौरान आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह के दिए गए बयान की काफी चर्चा हो रही है. वहीं, सुधाकर सिंह के बयान पर जन सुराज नेता प्रशांत किशोर ने शनिवार को तंज कसा है. उन्होंने शनिवार को कहा कि सांसद जनता के प्रतिनिधि होते हैं. उनका काम जनता की सेवा करना, उनकी समस्याओं का समाधान करना और उनकी आवाज उठाना होता है, किसी को डराना नहीं. कोई व्यक्ति अगर किसी को धमकाता है तो यह उसके चरित्र को दर्शाता है. इससे पता चलता है कि वह सांसद नहीं बल्कि बाहुबली हैं.

लालू-नीतीश पर प्रशांत किशोर का हमला

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में नेता मुफ्तखोरी के आदी हो चुके हैं. जहां पर लालू यादव बीजेपी का डर दिखाकर और बीजेपी लालू यादव का डर दिखाकर वोट लेते रहे हैं. इसका कारण यह था कि जनता के पास कोई बेहतर विकल्प नहीं था, लेकिन अब जनता के पास जन सुराज के रूप में बेहतर विकल्प है इसलिए जल्द ही इन नेताओं और पार्टियों की मुफ्तखोरी खत्म होने वाली है. 

आगे जन सुराज के नेता ने कहा कि जनता ने लालू यादव, नीतीश कुमार और पीएम मोदी को मौका देकर देख लिया, लेकिन लोगों के जीवन में कोई बुनियादी बदलाव नहीं आया. लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं. अब जनता को चुनना होगा कि उन्हें जनता का राज चाहिए या नीतीश कुमार के अफसरों का राज या लालू यादव का जंगल राज. 

उपचुनाव में प्रशांत किशोर हैं काफी सक्रिय

बता दें कि बिहार विधानसभा की चार सीटों पर 13 नवंबर को उप-चुनाव होने जा रहे है. चारों सीटों पर जन सुराज चुनाव लड़ रही है. जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपने प्रत्याशियों के लिए लगातार प्रचार कर रहे हैं. इस क्रम में वे शनिवार को रामगढ़ विधानसभा पहुंचे जहां उन्होंने जन सुराज के प्रत्याशी सुशील सिंह कुशवाहा के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया.

ये भी पढ़ें: Sudhakar Singh: सुधाकर सिंह की खुली धमकी- 300 बूथों पर बीजेपी नेताओं की करेंगे पिटाई, आगबबूला हुए NDA के नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाला रितिक कौन? बेगूसराय घर, मुंबई में चलाता है रेपिडो
टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाला रितिक कौन? बेगूसराय घर, मुंबई में चलाता है रेपिडो
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
'तेजस्वी अपने परिवार, पार्टी और सोच में भी फ्लॉप हैं', JDU का करारा हमला
'तेजस्वी अपने परिवार, पार्टी और सोच में भी फ्लॉप हैं', JDU का करारा हमला

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget