एक्सप्लोरर

Prashant Kishor: लालू-नीतीश के साथ-साथ प्रशांत किशोर ने बताई बिहार की दुर्दशा की कई वजहें, एक-एक कर गिनाईं

Prashant Kishor News: प्रशांत किशोर कई मुद्दों को लेकर लगातार सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोल रहे हैं. वहीं, शनिवार को बिहार की खराब स्थिति की वजह पर उन्होंने बात की.

पटना: जन सुराज पदयात्रा (Jan Suraaj Padyatra) के दौरान वैशाली के बिदुपुर में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने शनिवार को कहा कि आज लोग कहते हैं कि बिहार में भ्रष्टाचार बहुत है लेकिन भ्रष्टाचार तो देश के दूसरे राज्यों में भी है, लेकिन बिहार की स्थिति दूसरे राज्यों से कही ज्यादा खराब है. आज पूरी दुनिया में गरीबी से निकलने के लिए विद्वानों ने केवल तीन ही रास्ते बताये हैं. पहला शिक्षा, यदि आपके बच्चे पढ़-लिख जाएंगे तो आपके बच्चों का भविष्य सुधार जाएगा, दूसरा रास्ता है जमीन अगर आप पढ़े-लिखे नहीं हैं और आपके पास जमीन है तो खेती करके भी आप अपना जीवन सुधार सकते हैं और तीसरा रास्ता है पूंजी, अगर आपके पास पूंजी है तो कोई व्यापार करके भी आप अपनी स्थिति सुधार सकते हैं. लेकिन बिहार के ज्यादातर लोगों के पास ये तीनों के तीनों रास्ते बंद है. आज बिहार की इस स्थिति के लिए कांग्रेस, लालू, नीतीश और बीजेपी सभी जिम्मेदार हैं.

'आपको अपने बच्चों की चिंता नहीं है'

प्रशांत किशोर ने कहा कि वोट किसी नेता को नहीं, दल को नहीं, जाति-धर्म को नहीं वोट अपने बच्चों के लिए देना है. अपने अगर बच्चों की चिंता आप नहीं करेंगे तो कोई दल या कोई नेता आपके बच्चों की चिंता क्यों करेगा? आपका लड़का पढ़-लिखकर घर में बेरोजगार बैठा है. दूसरे राज्यों में 10-15 हजार की मजदूरी कर रहा है, लेकिन आपको अपने बच्चों की चिंता नहीं है, आपको उनके भविष्य की चिंता नहीं है. आज आपको चिंता है भारत-पाकिस्तान का, हिंदू-मुसलमान का तो बिहार की स्थिति कभी नहीं सुधर सकती है.

वोट को लेकर बोले प्रशांत किशोर 

आगे चुनावी रणनीतिकार ने कहा कि आपने हमने वोट दिया है राम मंदिर बनाने के नाम पर तो बिहार में नाली-गली, स्कूल, फैक्ट्री बने या नहीं बने लेकिन अयोध्या में राम मंदिर बन ही रहा है. आपने हमने वोट दिया है जाति के नाम पर तो बिहार में जाति की चर्चा घर-घर में हो ही रही है. आपने वोट दिया है नीतीश कुमार को बिजली देने के नाम पर तो बिजली का बिल 6 हजार आए या 8 हजार लेकिन बिजली घर-घर आ ही गई है. आपने वोट किया है, सिलेंडर के नाम पर तो 1200 का सिलेंडर हो या 1400 का सिलेंडर आपको मिल ही रहा है.

जनता से किया सवाल

प्रशांत किशोर ने लोगों से कहा कि आपने वोट किया था मोदी का चमकता हुआ चेहरा देखकर तो भले ही आपके बच्चों का चेहरा मुरझाया हुआ हो, लेकिन टीवी में आए दिन नरेंद्र मोदी का चमकता हुआ चेहरा आपको दिख ही रहा है. आपने वोट दिया है गुजरात में विकास की कहानी सुनकर तो गुजरात में विकास हो ही रहा है और बिहार के लड़के रोजगार पाने के लिए जा ही रहे हैं. जब आपने अपने बच्चों की पढ़ाई और रोजगार के लिए वोट किया ही नहीं है तो आपके बच्चों को अच्छी पढ़ाई और रोजगार कहां से मिलेगा?

ये भी पढ़ें: Bageshwar Sarkar: अब धीरेंद्र शास्त्री पर चिराग पासवान की राय भी जान लीजिए, अच्छे-अच्छे नेताओं की बोलती बंद कर दी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget