एक्सप्लोरर

Prashant Kishor News: 'जिसकी लाठी, उसकी भैंस', चार शब्द कहते हुए नीतीश सरकार के लिए बड़ी बात कह गए PK

Bihar Politics: प्रशांत किशोर ने शराबबंदी को लेकर नीतीश सरकार को घेरते हुए कहा, शराबबंदी के नाम पर सिर्फ शराब की दुकानें बंद हैं लेकिन घर-घर डिलीवरी हो रही है.

समस्तीपुर: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) बीते साल दो अक्टूबर से बिहार के विभिन्न जिलों में जन सुराज पदयात्रा कर रहे हैं. फिलहाल समस्तीपुर में स्वास्थ्य कारणों से उनकी पदयात्रा स्थगित है. वह हर दिन बयान जारी कर अलग-अलग पार्टी के नेताओं को घेर रहे हैं. बीजेपी, नीतीश कुमार या लालू यादव सब पर हमलावर हैं. बीते मंगलवार (6 जून) की देर शाम बयान जारी करते हुए पीके ने चार शब्द कहकर नीतीश सरकार (Nitish Kumar) के लिए बड़ी बात कह दी.

पीके का बालू और शराब माफिया पर एक बड़ा बयान आया है. दरअसल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम की ओर से सोमवार (5 जून) को जेडीयू एमएलसी राधाचरण साह, आरजेडी नेता पुंज कुमार सिंह समेत दोनों ही पार्टियों के कई नेताओं के ठिकानों पर की गई छापेमारी की कार्रवाई की चर्चा खूब हो रही है. इस बारे में आम जनता के बीच से ये बात निकल कर आ रही है कि आखिरकार कई सालों से बिहार में तेजी से फल-फूल रहे इस अवैध व्यापार की पोल अब देर-सबेर खुल ही रही है.

पीके बोले- दो नए उद्योग तेजी से फल-फूल रहे

वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा जनता के हितों को लेकर की जा रही इस तरह की अनदेखी पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में बीते पांच से सात सालों में दो नए उद्योग तेजी से फल-फूल रहे हैं, एक है शराबबंदी से जुड़ा शराब माफिया और बालू माफिया. ये दोनों उद्योग आज से कुछ सालों पहले इतने बड़े पैमाने पर नहीं थे. बालू के अवैध खनन से आज हजारों-करोड़ों रुपये की लूट हो रही है. इसमें नीचे से लेकर ऊपर तक सब मिले हुए हैं.

'घर-घर हो रही शराब की डिलीवरी'

प्रशांत किशोर ने चार शब्द कहा कि 'जिसकी लाठी, उसकी भैंस', जिसकी जहां ताकत है, वो वहां से बालू उठा रहा है और बेच रहा है. ऐसा कर हजारों-करोड़ों रुपये लूटे जा रहे हैं. प्रशांत किशोर ने शराबबंदी को लेकर नीतीश सरकार को घेरते हुए कहा, शराबबंदी के नाम पर सिर्फ शराब की दुकानें बंद हैं लेकिन घर-घर डिलीवरी हो रही है. कोई पूछने वाला नहीं है.

यह भी पढ़ें- Bhagalpur Bridge Collapse: भागलपुर में पुल गिरने के पीछे ये है कारण? सुशील मोदी ने लगाया आरोप, CM नीतीश पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget