एक्सप्लोरर

I.N.D.I.A Alliance में तालमेल को लेकर महा उलझन! JDU अड़ी, दिया साफ संदेश- सीटिंग 16 सीट पर कोई समझौता नहीं

Bihar Politics: कांग्रेस ने रविवार को बिहार में सीट शेयरिंग को लेकर आरजेडी के साथ बैठक की थी. वहीं, जेडीयू नेता विजेंद्र यादव ने जेडीयू की मांग को लेकर बड़ा बयान दिया.

पटना: 'इंडिया' गठबंधन (I.N.D.I.A alliance) में सीट बंटवारे को लेकर अब तक तस्वीर साफ नहीं हुई है. एनडीए सीट बंटवारे को लेकर जहां निश्चिंत दिख रही है, वहीं 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर माथापच्ची हो रही है. इस बीच, बिहार में जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने सोमवार को एकबार फिर साफ कर दिया कि वह सिटिंग 16 सीट पर कोई समझौता नहीं कर सकती है. जेडीयू के वरिष्ठ नेता और बिहार के ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव (Vijendra Yadav)ने कहा है कि जेडीयू तो 16 सीट पर लड़ेगी ही, इस पर कोई समझौता नहीं होगा. इसके बाद बिहार में जो सीट बचती है, उसे आरजेडी, (RJD) कांग्रेस (Congress) और लेफ्ट पार्टी आपस में बांट लें.

उन्होंने कहा कि हमारा समझौता आरजेडी के साथ है. आरजेडी के साथ पहले से कांग्रेस और वामपंथी दल रहे हैं. ऐसे भी 16 सीट के बाद भी 24 सीटें बची हैं, जो कम नहीं है. उन सीटों को अन्य पार्टियां आपस में बांट लें.

अभी आखिरी फैसला नहीं लिया गया है- अखिलेश प्रसाद सिंह

इससे पहले कांग्रेस ने रविवार को बिहार में सीट शेयरिंग को लेकर आरजेडी के साथ बैठक की. बिहार में सीट शेयरिंग के फॉर्मूले को लेकर कांग्रेस और आरजेडी के बीच पहली बार बैठक हुई. बैठक खत्म होने के बाद बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि अभी आखिरी फैसला नहीं लिया गया है. उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पिछले चुनाव में 9 सीटों पर लड़ी थी, लेकिन, मात्र एक सीट किशनगंज उसके खाते में आई थी. कांग्रेस जिन सीटों पर दूसरे स्थान पर रही, वह उसकी ताकतवर सीट है. ऐसी कई सीटों पर जेडीयू के उम्मीदवारों की जीत हुई थी. ऐसे में दोनों दल अपनी शर्तों पर अड़े हैं.

2019 में जेडीयू को 16 सीटों पर जीत हासिल हुई थी

जेडीयू के वरिष्ठ नेता और महासचिव केसी. त्यागी ने भी सोमवार को फिर दोहराया कि उन्होंने 2019 में 17 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 16 पर जीत हासिल की थी, जबकि, एक सीट पर वह दूसरे स्थान पर थी. ऐसी स्थिति में, शेष 23 सीटों के लिए आरजेडी, कांग्रेस और वाम दलों के बीच सीट बंटवारे की बातचीत होनी है. वहीं, आरजेडी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि सभी दल अपने दावे को मजबूत करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने के हकदार हैं. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि सबकुछ ठीक हो जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget