एक्सप्लोरर

दरभंगा लूटकांड में पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार, सोना कारोबारी निकाला मास्टरमाइंड

घटना में शामिल मुख्य आरोपी दरभंगा का ही सोना कारोबारी है और उसी की मदद से पूरी घटना को अंजाम दिया गया है. सात आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस फिलहाल बिहार के मधुबनी जिले के जयनगर में बाकी बचे अपराधियों को दबोचने के लिए छापेमारी कर रही है.

दरभंगा: बिहार के दरभंगा में बुधवार को जेवर की दुकान से हुए 5 करोड़ रुपये के सोना लूट मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. घटना के चौथे दिन जिला पुलिस ने लूटकांड में शामिल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने लाइनर को भी गिरफ्तार कर लिया है, जिसने इस पूरे वारदात को अंजाम देने में अपराधियों की मदद की थी. इस बात की पुष्टि दरभंगा एसपी बाबू ने की है. दोपहर 2 बजे के बाद पुलिस इस संबंध में पीसी कर विस्तृत जानकारी दे सकती है.

मिली जानकारी के अनुसार घटना में शामिल मुख्य आरोपी दरभंगा का ही सोना कारोबारी है और उसी की मदद से पूरी घटना को अंजाम दिया गया है. सात आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस फिलहाल बिहार के मधुबनी जिले के जयनगर में बाकी बचे अपराधियों को दबोचने के लिए छापेमारी कर रही है.

बता दें कि दरभंगा शहर के नगर थाना के बड़ा बाजार स्थित स्वर्ण व्यवसायी सुनील लाल की दुकान अलंकार ज्वेलर्स से बीते 9 दिसंबर को अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था. इसमें 14 किलो सोना और कुछ कैश की भी लूट की गई थी. घटना सुबह करीब 10.30 बजे हुई थी.

6 की संख्या में आए अपराधियों ने भाजपा के नगर विधायक संजय सरावगी के घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर लूट की इस बड़ी घटना को अंजाम दिया था.

मालूम हो कि गुरुवार को लूटकांड की जांच के लिए पटना से एसटीएफ और सीआईडी की टीम दरभंगा पहुंची थी. दरभंगा आईजी अजिताभ कुमार की नेतृत्व में कई एजेंसियों की टीमें जांच में लगी थी. गुरुवार को सीआईडी के डीआईजी रत्न मणि संजीव दरभंगा पहुंचे थे और घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की थी.

सीआईडी के डीआईजी रत्न मणि संजीव ने कहा था कि इस बड़े लूट कांड की जांच कई एजेंसियां एक साथ मिलकर कर रही हैं. उन्होंने कहा था कि वे लोग अपराधियों के काफी करीब पहुंच चुके हैं. गुरुवार की देर रात तक लूट कांड के लाइनर का पता लग सकता है और वारदात का खुलासा कभी भी हो सकता है. बशर्ते कि जो अपराधी इस कांड में संलिप्त हैं वे पकड़ में आ जाएं.

डीआईजी ने कहा था कि इस घटना में काफी दिनों से दुकान की रेकी की जा रही थी. लूटकांड का लाइनर व्यवसायी का कोई करीबी व्यक्ति होगा, इससे इनकार नहीं किया जा सकता है. उन्होंने कहा था कि इस घटना में बाहर का कोई गिरोह शामिल है और इससे इनकार नहीं किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें - 

बिहार: शौच के लिए गई नाबालिग से गैंगरेप के बाद गला घोंटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस CM नीतीश के गृह जिले में शराबी सफाईकर्मी ने चढ़ाई वर्दी, बोला- हम हैं थानेदार, थानाध्यक्ष मेरा...
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget