एक्सप्लोरर

PM Modi in Bihar: पहलगाम हमले के बाद आज बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा, क्या-क्या सौगातें देंगे? जानिए

PM Modi Bihar Visit: बिहार में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है. दुख की घड़ी में इस कार्यक्रम को शांति और सादगी से मनाने का निर्णय लिया गया है.

PM Modi Bihar Visit: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद आज (गुरुवार) पीएम मोदी बिहार (मधुबनी) दौरे पर आएंगे. उनका यह कार्यक्रम सादगी से होगा. पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज पंचायती राज दिवस के मौके पर नरेंद्र मोदी बिहार वासियों को कई बड़ी सौगातें देंगे. गैस विद्युत और रेलवे की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे तो बिजली परियोजनाओं एवं बिहार में रेल अनलोडिंग सुविधा सहित एलपीजी बॉटलिंग प्लांट की आधारशिला भी रखेंगे.

इसके साथ ही प्रधानमंत्री बिहार के गरीब परिवारों को पक्के मकान की चाबी भी सौंपेंगे. इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य के कई मंत्री और कई केंद्रीय मंत्री उपस्थित होंगे. बिहार के उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री मंत्री सम्राट चौधरी ने जानकारी दी है कि पीएम मोदी गुरुवार को बिहार के 13 लाख 24 हजार गरीब परिवारों को पक्के मकान की चाबी देने वाले हैं. ग्रामीण विकास विभाग ने पूरे देश में 15 लाख आवास बनाने की स्वीकृति दी, जिसमें 4.20 लाख मकान बिहार के गरीबों को मिलेंगे. 

सम्राट चौधरी ने बताया कि करीब साढ़े छह लाख परिवारों को मकान बनाने के लिए कुल 2,600 करोड़ रुपये दिए गए थे. बिहार के एक लाख परिवारों को गृह प्रवेश के लिए चाबी दी जाएगी. स्वयं सहायता समूह को बिहार में सामुदायिक निवेश निधि के रूप में 930 करोड़ रुपये का हस्तांतरण किया जाएगा. एक लाख 124 करोड़ की राशि नगर आवास के कुल 1,100 करोड़ लाभार्थियों को हस्तांतरित किया जाएगा. 54,000 नगरीय लाभार्थियों को भी गृह प्रवेश की चाबी दी जाएगी.

योजनाओं के उद्घाटन के साथ धनराशि का होगा वितरण

इतना ही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में 13,483 करोड़ की गैस, विद्युत और रेलवे से जुड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा भी करेंगे. कई योजनाओं का उद्घाटन करेंगे साथ ही लाभार्थियों को धनराशि का वितरण  करेंगे. पीएम 1,173 करोड़ रुपये की बिजली परियोजना और बिहार में रेल अनलोडिंग सुविधा सहित एलपीजी बॉटलिंग प्लांट की आधारशिला भी रखेंगे.

बता दें कि बिहार में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है. पहलगाम में हुए हमले के बाद पूरा देश मर्माहत और चिंतित है. पीएम मोदी का यह कार्यक्रम पहले से निर्धारित था इसलिए प्रधानमंत्री की सुरक्षा और दुख की घड़ी में इस कार्यक्रम को शांति और सादगी से मनाने का निर्णय लिया गया है.

यह भी पढ़ें- PM Bihar Visit: सादगी से होगा मधुबनी में पीएम मोदी का कार्यक्रम, प्रधानमंत्री बिहार से देंगे पाकिस्तान को हमले का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget