एक्सप्लोरर

PM Modi: 'नवरात्र के दिन में लोग...', तेजस्वी यादव के मछली खाने वाले वीडियो पर क्या बोले प्रधानमंत्री मोदी?

PM Narendra Modi: पीएम नरेंद्र मोदी जम्मू कश्मीर के उधमपुर में शुक्रवार को जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव के मछली खाने वाले वीडियो पर प्रतिक्रिया दी.

PM Modi Attacks on Tejashwi Yadav: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के उस वीडियो पर हमला बोला है जिसमें वह मछली खा रहे थे. शुक्रवार (12 अप्रैल) को जम्मू कश्मीर के उधमपुर में पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नवरात्र के दिन में लोग नॉनवेज खा रहे हैं और भावना भड़काने के लिए वीडियो दिखा रहे हैं.

प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ लोग देश की भावना को आहत करते हैं. इनकी मुगलिया सोच है. जानबूझकर इसलिए करते हैं क्योंकि यहां देश की मान्यताओं पर हमला हो.

क्या है मछली खाने वाला मामला?

दरअसल, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इन दिनों चुनाव प्रचार में इधर-उधर जा रहे हैं. इस दौरान उन्होंने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह हेलिकॉप्टर में मछली के साथ रोटी और नमक प्याज खा रहे थे. उनके साथ वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी भी थे. वीडियो के पोस्ट में आठ तारीख लिखा गया था. इस वीडियो को लेकर सवाल उठाया जाने लगा कि नवरात्र में तेजस्वी यादव ने मछली खाई है.

हालांकि जब नेताओं ने बयानबाजी की तो तेजस्वी यादव ने सफाई देते हुए कहा था कि वीडियो पहले का है. उन्होंने पोस्ट में तारीख लिखी थी. इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया. उन्होंने आईक्यू टेस्ट लेने के लिए यह किया था.

इसके बाद तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने एक और वीडियो शेयर किया जिसमें वे दोनों संतरा खाते दिखे थे. तंज कसते हुए बीजेपी को निशाने पर लिया था. कहा था, "आज हेलिकॉप्टर में नारंगी पार्टी हुई. Orange के रंग से तो वो नहीं ना चिढ़ेंगे?"

अब मछली खाने वाले वीडियो पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के उधमपुर में सभा को संबोधित करने के दौरान कहा कि कुछ लोग देश की भावना को आहत करते हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Lok Sabha Elections 2024: बिहार की इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे सच्चिदानंद राय, बढ़ाई टेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget